MiniFM
Previous
Next
Chapter 6

Fanaa Teri Mohabbat mein - Chapter 6

Fanaa Teri Mohabbat mein

आरव के बाथरूम से बाहर आते ही उस लड़के ने खड़े होकर अपनी नजर झुका कर कहा, "बोस अब अदम्य अदम्य का क्या करना है?" आरव ने कुछ सोचा और मुस्कुरा कर कहा, "करना क्या है? मैं उसकी तरह धोखेबाज नहीं हूं, अपने वादे का पक्का हूं। अगर मैंने वादा किया है कि मैं उसके बाप की मदद करूंगा तो जरूर करूंगा।" आरव ने उसके हाथ से पेपर लिए और साइन करके उसे वापस लौट कर कहा, "हमने उसकी फैक्ट्री पर जो बैन लगवाया था उसे हटवा दो और हां उसके बाप को एक मिठाई का डब्बा भेजना बिल्कुल मत भूलना।" उस लड़के ने आरव से वो पेपर वापस ले लिए और वहां से जाने लगा लेकिन जाने से पहले वो एक पल के लिए रुक गया और मुड़कर बोला, "सर वो वकील का भी कॉल आया था ट्रस्ट फंड के लिए.।" वो लड़का बोलते बोलते बीच में ही रुक गया। आरव उसकी अधूरी बात को समझ गया था उसने कुछ सोच कर कहा, "अभी हमारे पास 5 और दिन बचे हुए हैं। तब तक मैं किसी को ढूंढ लूंगा जो इस प्रॉब्लम से निकलने में हमारी मदद कर सकती है।"‌तभी आरव ने अपना वॉलेट को खोला। वॉलेट खोलते ही उसके सामने एक तस्वीर आ गई। वो तस्वीर शायद काफी पुरानी थी। उस तस्वीर में आरव काफी जवान नजर आ रहा था, कुछ 20-22 साल का और उसके साथ एक लड़की भी थी। वो लड़की कोई और नहीं नैना थी। उस तस्वीर में वो दोनो के होंठों आपस मैं जुडा हुआ था । सायाद पार्टी वाले दिन का था । जब नैना ने आरव को किस किया था थे। उस तस्वीर के सामने आते ही आरव के लिए जैसे वक्त वहीं पर रुक गया लेकिन जैसे ही वो अपने होश में लौटा उसने वापस वॉलेट को बंद कर दिया। आरव के एक्सप्रेशन देखते ही वो आदमी समझ गया कि आरव ने इतने गुस्से में वॉलेट को क्यों बंद किया था। अगर ये तस्वीर आपको इतनी ही तकलीफ देती है तो आप इसे जलाकर राख क्यों नहीं कर देते?" आरव ने मुस्कुराकर जवाब दिया, "तस्वीर जलाकर राख की जा सकती है यादें नहीं। चाहे ये तस्वीर मेरा पीछा क्यों ना छोड़ दे लेकिन उसकी यादें कभी भी मेरा पीछा नहीं छोड़ेगी।" आरव की बात सुन उस लड़के ने अपना सर झुका लिया और एक मोबाइल फोन वहां छोड़कर वहां से चला गया। यहां दूसरी तरफ उस छोटे से दो मंजिला घर में नैना ने अभी भी खुद को उसे कमरे में बंद कर के रखा था। शाम हो चुकी थी लेकिन नैना अभी तक उस कमरे से बाहर नहीं निकली थी। आखरी क्या हुआ था पापा को यूं अचानक छोड़ कर चले गाये थे । पापा ने मुझे कॉल किया था आरव के बारे में बताने के लिए । ये सब नैना 4 साल बीते पल को याद कर रही थी लेकिन तभी अचानक उनके घर के दरवाजे के सामने एक बड़ी सी रेंज रोवर कर आकर रुकी और उसमें से व्हाइट कलर का थ्री पीस सूट पहने एक आदमी बाहर निकाला।

Was this chapter good?