"हाथ छोड़ो मेरा आरव
Fanaa Teri Mohabbat meinनैना बहुत कन्फ्यूजन में थी, उसे समझ नहीं आ रहा था कि इस वक्त उसे क्या करना चाहिए। तभी वहां पर डॉक्टर आए और उन्होंने नैना से कहा, "मैडम आप जल्दी से जल्दी ऑपरेशन के पैसे बिल काउंटर पर जमा कर दीजिए तभी हम आगे उस बच्चे की सर्जरी कर पाएंगे वरना उसकी जान बचाना बहुत मुश्किल हो जाएगा।" अपनी बात कह कर डॉक्टर वहां से चले गए, नैना उस कॉन्ट्रैक्ट को घूर रही थी और साथ ही आरव को देख रही थी जो बहुत ही आराम से बेंच पर बैठा हुआ था।
नैना को उलझन में देख आरव ने डेविल स्माइल के साथ कहा, "इतना सोच क्यो रही हो? ऐसा तो कुछ नहीं लिखा जो आज से पहले तुमने किया नहीं है। आज से पहले भी तो तुम मेरे साथ एक रात बिता चुकी हो। वैसे मानना पड़ेगा सच में तुम्हारे साथ उस रात मुझे बहुत मजा आया था और अब तुम एक साल के लिए मेरी बीवी बन कर रहोगी। एक साल में तुम मेरी कही हर बात मानोगी, तुम्हारे पास मेरी बात मानने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा बस इतना सा ही तो चाहता हूं मैं।"
जैसे ही आरव की बात पूरी हुई नैना ने उसे गुस्से में घुर कर कहा, "ताकि तुम मुझसे अपना बदला ले सको है ना। उस रात के बाद भी तुम्हारा मन नहीं भरा इसलिए तो मुझे और तकलीफ देना चाहते हो। ये शादी का कॉन्ट्रैक्ट तो सिर्फ एक जरिया है जिसके दम पर तुम मुझे तकलीफ पहुंचाना चाहते हो। ठीक है मुझे तुम्हारी ये सारी शर्तें मंजूर है, कम से कम अपने आप को फना करके ही सही लेकिन मैं अपने भाई की जान तो बचा पाऊंगी।"
नैना की बात सुन आरव ने स्माइल किया और आरव की तरफ अपना हाथ बढ़ाया। आरव ने एक पेन उसके हाथ में रख दी और आरव ने वो पेन नैना को देते हुए कहा, "Good girl, बिल्कुल सही फैसला लिया है तुमने, कम से कम तुम किसी के तो काम आ जाओ।"
नैना ने वो पेन ले ली और उन पेपर्स पर साइन कर दिया। पेपर को आरव के हाथों में कसकर थमाते हुए उसने कहा, "अब अपना वादा निभाओ और जाकर मेरे भाई की सर्जरी के लिए पैसे जमा करो।"
आरव ने आरव की तरफ देखा तो आरव तुरंत बोल पड़ा, "बोस मैंने सारा इंतजाम कर दिया है, Infact सर्जरी शुरू भी हो चुकी है।"
आरव की बात सुन नैना हैरान रह गई, "इसका मतलब तुम्हें पहले से पता था कि मैं ये कॉन्ट्रैक्ट साइन जरूर करूंगी! इसलिए तुमने.।"
आरव बैंच से खड़ा हुआ और नैना के पास आकर उसे गालों पर किस करते हुए बोला, "वो क्या है ना बेबी तुम्हें शायद याद नहीं है लेकिन 4 सालों तक मैंने तुम्हें पागलों की तरह प्यार किया था और तुम्हारे बारे में हर छोटी से छोटी चीज मुझे पता है, तुम कब क्या कर सकती हो इसका अंदाजा है मुझे।"
आरव को इग्नोर करके नैना अदम्य के ICU की तरफ जा रही थी तभी आरव ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहा, "अरे अरे कहां? कहां जा रही हो बेबी? तुमने अभी-अभी मेरे साथ एक contract sign किया है। तुम मेरी इजाजत के बिना एक सांस तक नहीं ले सकती, चलो मेरे साथ।"
नैना ने अपना हाथ आरव के हाथों से छुड़ाने की कोशिश की, "ये तुम क्या कह रहे हो? अदम्य की सर्जरी चल रही है, कम से कम जब तक उसकी सर्जरी नहीं हो जाती तब तक तो मैं यहां उसके साथ रह सकती हूं ना?"
"ना ही तुम डॉक्टर हो और ना ही नर्स, अदम्य को तुम्हारी नहीं डॉक्टर और नर्स की जरूरत है जो उसके साथ है और जब तक तुम मेरी बात मानती रहोगी वो उसके साथ बने रहेंगे।" इतना कह कर आरव जबरदस्ती नैना को वहां से अपने साथ ले गया।
"हाथ छोड़ो मेरा आरव, कहां लेकर जा रहे हो मुझे? छोड़ो.।" नैना चिल्लाती रही लेकिन आरव ने उसकी एक बात नहीं सुनी और उसे अपने साथ कार में बिठाकर वहां से ले गया।