Under the mafia moon - Chapter 3
Under the mafia moonयुग के ऑर्डर देने के बाद दो लडकियां सारा और कृशा को अंदर लेकर गई। अंदर आते ही सारा और कृशा नजरे घूमा कर विला को देखने लगी। हालांकि उन दोनों का ही विला को देखने का नजरिया पूरी तरह अलग था।
कृशा ने अपनी आंखें बड़ी की और हैरानी दिखाते हुए कहा, “हावव... ये तो हमारे पैलेस जितना ही खूबसूरत है। इसका इंटीरियर कितना लेविश है ना सारा... ग्रे एंड व्हाइट थीम... मुझे तो ये घर बहुत अच्छा लगा।”
उसके ऐसा कहने पर सारा ने उसकी तरफ घूर कर देखा और दबी आवाज में उसके कान के पास आकर कहा, “चुप करो कृशा। तुम यहां पार्टी करने नहीं आई हो। वो हमें किडनैप करके लाया हैं।”
उसके कहते ही कृशा चुप हो गई तो वही सारा ने एक नजर फिर विला की तरफ देखा और फिर खुद से बड़बड़ा कर कहा, “यहां काम करने वाले स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स के अलावा और कोई नहीं है। इसका मतलब युग राणा यहां अकेला रहता है। चारों तरफ कैमरास लगे हुए हैं, देट मींस यहां कुछ इंपॉर्टेंट काम भी होते हैं जो माफिया वर्ल्ड से जुड़े हुए हैं। सिक्योरिटी का खास ख्याल रखा गया है तो इस जगह के बारे में इस इंसान के अलावा और कोई नहीं जानता होगा। और ये चाहता भी नही होगा... कोई यहां तक पहुंचे भी।”
सारा ने एक ही नजर में विला के बारे में काफी कुछ अंदाजा लगा लिया था। वो वहां से निकलने के बारे में सोच रही थी।
सारा अपनी नजरों से सब कुछ परख रही थी तभी उसके कानों में युग की आवाज पड़ी, “इतनी गौर से भी सब को मत देखो कि यहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और केमराज को भी तुमसे प्यार हो जाए। डेविल्स लैंड में तुम्हारा स्वागत है प्रिंसेस।” बोलते हुए वो चलकर सारा पास गया।
“सारा तो है ही इतनी ब्यूटीफुल कि उससे किसी को भी प्यार हो जाए।” कृशा ने मासूमियत से कहा।
उसके कहते ही युग के चेहरे के भाव सर्द हो गए। उसने इशारे से उसके पास खड़ी लड़की को उसे वहां से ले जाने को कहा।
“चलो यहां से...” कृशा के पास खड़ी लेडी गार्ड उसे खींचकर अंदर ले जाने लगी।
“अरे छोड़ो मुझे... मेरा हाथ क्यों खींच रही हो। निकल कर बाहर आ गया तो मैं बिना हाथ की अच्छी नहीं लगूंगी।” कृशा ने अपना हाथ छुड़ाने की नाकाम कोशिश की। उसके बर्ताव में एक मासूमियत और बचपना था।
उसकी बात सुनकर युग ने आंखें घुमाई। कृशा के वहां से जाते ही उसने दूसरी गार्ड को भी वहां से दूर भेज दिया। विला के बड़े से हॉल में युग और सारा के अलावा और कोई नहीं खड़ा था।
“व्हाट डू यू वांट?” सारा ने सीधा-सीधा पूछा।
“आई वांट यू...” युग ने सारा को पकड़कर अपने करीब कर लिया।
सारा उसे खुद से अलग करने के लिए हाथ पैर चलाने लगी। युग ने उसे काफी टाइटली पकड़ रखा था। उसकी कोशिश नाकाम होते देख युग के फेस पर इविल स्माइल थी।
“तुम्हें एक बात क्लियर कर देती हूं कि तुम जो चाहते हो वो तुम्हें कभी नहीं मिलेगा। अब तक तो मेरे किडनैप होने की खबर पूरे माफिया वर्ड में फैल गई होगी।” सारा बोल रही थी तभी युग ने बीच में कहा, “क्या सच में तुम्हें ऐसा लगता है? अपनी बेवकूफ दोस्त के साथ रहते रहते तुम भी बेवकूफ हो गई हो। आदित्य सिंघानिया इस न्यूज़ को कभी बाहर नहीं आने देंगे कि तुम किडनैप हो गई हो।”
सारा कुछ पल के लिए चुप हो गई। फिर वो थोड़ा रुक कर बोली, “ठीक है तुम्हारी इस बात को मान लेती हूं पर तुमने जिस परपज से मुझे किडनैप किया है वो पूरा करने तो जरूर जाओगे ना। अब तक तो वहां की सिक्योरिटी और भी हाई हो गई होगी। तुम वहां जाओगे जरूर लेकिन वापस तुम्हारी लाश आएगी।” सारा के चेहरे पर एक कॉन्फिडेंस भरी मुस्कराहट थी।
“तुम अभी युग राणा को समझी ही कहा हो। कोई बात नहीं ये मौका भी मिलेगा। अच्छे से समझो... आफ्टर ऑल हमें पूरी लाइफ साथ जो बितानी है।” युग ने एक झटके से सारा को छोड़ दिया। “तुम्हारे होने वाले ससुराल में तुम्हारा स्वागत है बेबी... डू व्हाट एवर यू वांट टू डू बट डोंट ट्राई टू ट्रबल मी।”
अपनी बात पूरी करके युग वहां से जाने लगा। वही सारा वहां खड़ी हैरानी से उसे देख रही थी। वो गुस्से में जोर से चिल्लाकर बोली, “ऐसा कभी नहीं होने वाला। तुमने सोच भी कैसे लिया कि मैं तुमसे शादी करूंगी।”
“युग राणा कभी सोचता नहीं करके दिखाता है। तुम्हें मुझे जानने के लिए ज्यादा से ज्यादा 10 दिन का टाइम है। उसके बाद हम पहले पड़ाव पर जाएंगे... अब वक्त आ गया है इस वर्ल्ड को एक नए किंग और क्वीन मिलने का।” युग ने उसकी तरफ बिना देखे कहा।
उसके बाद युग वहां से सीधा लिफ्ट में गया। युग के जाते ही सिक्योरिटी गार्ड्स अलर्ट हो गए तो वही दो और लड़कियां सारा के पास आ गई।
“मैम चलिए मैं आपको रूम में ले जाती हूं। आप थोड़ी देर रेस्ट कर लीजिए।” उनमें से एक लड़की ने नजरें झुका कर कहा।
“मेरा कोई रूम नहीं है यहां पर और कृशा कहां है? कहां छोड़ा है तुमने उसे?” सारा ने गुस्से में पूछा।
“कल सर आपको पूरा विला घुमा देंगे। आज आपका पहला दिन है। आप थक गई होगी। चलिए, वरना सर गुस्सा हो जाएंगे।” उनमें से दूसरी लड़की ने कहा।
“हां तो मैं क्या करूं जो वो गुस्सा हो जाएगा? मुझे अभी के अभी कृशा से मिलना है।” सारा ने चिल्ला कर कहा। उसे किसी के ऑर्डर्स फॉलो की आदत नहीं थी।
दोनों लड़कियों ने एक दूसरे की तरफ देखा। फिर उनमें से एक लाचारी से बोली, “प्लीज मैम अपने रूम में चली जाइए। आपको वो कुछ नहीं कहेंगे पर हमारी जान चली जाएगी।”
सारा ने गहरी सांस लेकर छोड़ी। वो माफिया वर्ल्ड से जरूर थी लेकिन बेवजह किसी की जान लेने में भी यकीन नहीं करती थी। उसने उन दोनों के साथ जाने के लिए हामी भर दी थी।
वो दोनों लड़कियां सारा को थर्ड फ्लोर पर लेकर गई। वहां लिफ्ट के आसपास सिक्योरिटी गार्ड खड़े थे। पूरे फ्लोर पर कैमरास लगाए गए थे। आगे कुछ दूर चलने पर सारा का कमरा था। उस फ्लोर पर लिफ्ट के अलावा और कहीं कोई गार्ड नहीं था। ये सब देखकर सारा को हैरानी हुई।
“अजीब बात है, हर 20 मीटर के आगे एक गार्ड खड़ा है लेकिन ये पूरा फ्लोर बिना किसी सिक्योरिटी गार्ड के? युग राणा को बिल्कुल भी डर नहीं है क्या मैं यहां से भाग जाऊंगी।” सारा ने हैरानी दिखाते हुए कहा।
“आप कोशिश करके देख लीजिएगा। इस विला से जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है और वहां से निकलना नामुमकिन है।” उनमें से दूसरी लड़की ने जवाब दिया।
वो आगे कुछ बोलती उससे पहले पहली लड़की ने उसे आंखें दिखाई, जिस के बाद वो चुप हो गई। उन्हें सारा से बात करने की ज्यादा इजाजत नहीं थी। सारा को अपने कमरे में छोड़ने के बाद वो दोनों वहां से चली गई।
सारा आगे अपने कमरे में गई तो उसका कमरा अच्छी तरीके से तैयार था। वहां हर एक तरह की फैसिलिटी थी यहां तक कि एक एरिया में खाने-पीने तक का सारा सामान रखा हुआ था। सारा कमरे में घूमते हुए आगे गई तो वहां क्लोसेस्ट बना हुआ था, जिसमें उसके साइज के हर तरह के कपड़े रखे हुए थे।
“लगता है ये काफी पहले से प्लानिंग कर रहा है।” सारा थककर बेड पर जाकर बैठ गई। पिछले डेढ़ दिन से उसने 1 मिनट के लिए भी आराम नहीं किया था और इस वजह से उसके चेहरे पर थकावट साफ दिखाई दे रही थी।
“आई होप दादू आप मुझे ढूंढ ले।” सारा के चेहरे पर उदासी के भाव थे। वो बिस्तर पर लेट कर सीलिंग को देखने लगी। फिर उसे कृशा का ख्याल आया तो वो वापस उठ कर बैठ गई।
“कृशा? पता नहीं उसने कृशा को कहा रखा होगा? यहां से निकलने से पहले मुझे अपने साथ-साथ कृशा सिक्योरिटी का भी ध्यान रखना होगा। कहीं वो उस मासूम को मार ना दे। मेरी वजह से बेचारी वो बड़ी मुसीबत में फंस गई है।”
सारा उठकर युग राणा से बात करने को गई लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उसे वहीं रोक दिया। उसे युग की इजाजत के बिना उस फ्लोर से कहीं भी जाने की इजाजत नहीं थी तो वो पैर पटकते हुए वापस कमरे में आ गई।
सारा बिस्तर पर लेटकर वहां से निकलने के बारे में सोच रही थी कि इसी बीच उसकी आंखें लग गई। वही अपने रूम में बैठा युग सारा के हर एक मोमेंट पर नज़रें बनाए हुए था।
जैसे ही उसने सारा को नींद में देखा वो स्क्रीन जूम करके उसके चेहरे को गौर से देखने लगा।
“खूबसूरती इतने की कोई भी दीवाना हो जाए... पर तुम्हारी खूबसूरती से लेकर हर एक चीज पर सिर्फ एक इंसान का हक है और वो है युग राणा। मेरी भी हर चीज तुम्हारी होगी... प्यार भी होगा, हक भी होगा... तो हदें भी पार होगी...लेकिन गलती से भी धोखा देने के बारे में मत सोचना। वरना जो हदे प्यार में पार होने वाली है वो तुम्हें दर्द देने में होगी।” बोलते हुए युग के चेहरे के भाव सर्द हो गए।
उसने आईपैड को बैडसाइड पर रखा और आंखें बंद करके सारा के बारे में सोचने लगा। सारा की खूबसूरती, एटीट्यूड और उसका कॉन्फिडेंस हर तरीके से युग का दिल जीत रहा था।
°°°°°°°°°°°°°°°°