Under the mafia moon - Chapter 13
Under the mafia moonयुग अपने काम से मलिक के साथ बाहर गया था। पीछे से सारी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी युग के मैनेजर केविन और उसकी सेक्रेटरी जेनी की थी।
वो दोनो विला के ऑफिस रूम में थे तभी केविन के पास सीसीटीवी कंट्रोल रूम से कॉल आया। कॉल जेनी ने अटेंड किया था।
विला के सिक्योरिटी हेड ने कॉल पर जेनी से कहा, “हेलीपैड पर एक चॉपर लैंड होने वाला है। इस पर राणाज का नाम लिखा हुआ है।”
“तो क्या बिग बॉस लंदन आए हैं? युग सर भी यहां पर नहीं है। तुम ऐसा करो लैंड करवाने के बाद वहां पूरी टीम को भेज दो। मैं केविन के साथ पहुंचती हूं।” कह कर जेनी ने कॉल कट कर दिया। वो लगभग 28 साल की लड़की थी, जो इंडो ब्रिटिश थी। उसने ब्लैक सूट पहना था और बालों को डच स्टाइल चोटी के रूप में बांध रखा था। इस लुक में वो काफी प्रोफेशनल लग रही थी।
हेड सिक्योरिटी से बात करने के बाद जेनी ने केविन की तरफ देखा। उसने भी ब्लैक कलर का सूट पहना था।
“युग सर को आने में लगभग 2 घंटे का टाइम लगेगा। आई होप ये बिग बॉस ही हो, ना कि उनका कोई और फैमिली मेंबर।” केविन बोला।
“हां कोई और हुआ तो उनका मूड खराब हो जाएगा। तुम ऐसा करो यहां का संभालो। मैं देखती हूं कौन आया है।” जेनी ने जवाब दिया।
केविन ने हां में सिर हिलाया और जेनी के कहे मुताबिक वहीं रुक गया। वहीं जैनी हेलीपैड के पास पहुंची। चाॅपर लैंड कर चुका था। जेनी ने जब डोर से शब्द राणा को बाहर निकलते देखा तो उस ने गहरी सांस लेकर छोड़ी।
“ये बाॅस का भाई हैंडसम जरूर है लेकिन किसी काम का नहीं। चाॅपर में आया है इसका मतलब रुकेगा। ये जानता नहीं है क्या यहां ये एक अनवांटेड गेस्ट के अलावा और कुछ नहीं है। फिर भी मुंह उठाकर चला आता है।” जेनी ने बड़बड़ा कर कहा। फिर उसने शब्द की तरफ देखा जिसने उसे देखकर स्माइल पास की।
जेनी ने जवाब में सिर हिला दिया। वो उसके पास जाकर बोली, “आपको पहले कॉल कर देना चाहिए था। बाॅस किसी मीटिंग की वजह से बाहर है। मुझे नहीं लगता कि आपके रुकने तक वो वापस लौट पाएंगे।”
“आई नो जेनी, तुम ये सब मुझे यहां से भगाने के लिए बोल रही हो पर इस बार मैं कुछ घंटे के लिए नहीं आया हूं... और हां, इस बार मैं तुम्हारे बॉस से मिलने नही, उनके साथ रहने के इरादे से आया हूं।” शब्द ने आई विंक करके कहा और फिर अंदर की तरफ इशारा करके बोला, “मेरा लगेज मेरे रूम तक पहुंचा देना।”
शब्द पूरे एटीट्यूट से अंदर की तरफ जा रहा था तो वही जेनी को उस पर गुस्सा आ रहा था। वो पैर पटकते हुए बोली, “मैं क्या इसकी सर्वेंट हूं जो इसका सामान इसके कमरे तक पहुंचा दूं।”
जेनी ने पास खड़े गार्ड के जरिए शब्द का सामान निकलवाया और अंदर जाने लगी। जैसे ही शब्द अंदर पहुंचा, वहां उसकी नजर कृशा और सारा पर पडी़, जो दोनों विला के पोर्च एरिया में थी।
शब्द ने एक नजर उन दोनों की तरफ गौर से देखा और फिर उनके पास गया। उसने सारा की तरफ हाथ बढ़ाकर कहा, “ओह तो तुम हो वो, जिसे यहां किडनैप करके लाया गया है। तुम्हारा तो समझ आता है लेकिन ये कौन है?” शब्द ने कृशा की तरफ इशारा करके पूछा।
“मैं इसकी फ्रेंड हूं और गलती से यहां आ गई। कोई बात नहीं।यहां गलती से आई हूं तो वापस भी चली जाऊंगी।” कृशा ने जवाब दिया। उसके चेहरे पर शब्द को देखकर हल्की स्माइल की।
उसकी बात सुनकर शब्द भी मुस्कुराया और जवाब में कहा, “लगता है तुम भूल गई हो कहां पर खड़ी हो। ये डेविल्स लैंड है। यहां पर आना और जाना दोनों डेविल की इजाजत से होता है।”
“तुम भी तो आए ही हो ना? क्या डेविल के भाई को भी यहां आने के लिए उसकी परमिशन की जरूरत पड़ती है।” कृशा ने उसकी तरफ घूर कर देखा। वही शब्द और सारा दोनों ही उसकी तरफ हैरानी से देख रहे थे।
“तुम्हें कैसे पता मैं उसका भाई हूं। तुम तो यहां पहली बार आई हो?” शब्द ने चौंकते हुए पूछा।
“वो इसलिए क्योंकि तुम दोनों की फेशियल फीचर काफी हद तक मिलती है।” कृशा ने कंधे उचका कर जवाब दिया।
“आई होप तुम यहां से निकल पाओ। युग अभी बाहर गया है। तुम दोनों चाहो तो हम बात कर सकते हैं।” शब्द ने कहा। युग की गैर मौजूदगी में वो उन दोनों से काफी कुछ जानना चाहता था।
सारा या कृशा दोनों में से ही कोई जवाब देता उससे पहले पीछे से जेनी की तेज आवाज आई, “यहां मेल मिलाप करने की कोई जरूरत नहीं है। सर यहां पर नहीं है इसका मतलब ये नहीं कि तुम सब मिलकर यहां किटी पार्टी करो।
“और तुम्हें क्यों जलन हो रही है हमारी किटी पार्टी से? तुम भी चाहो तो ज्वाइन कर सकती हो।” शब्द ने काफी फ्रेंडली वे में कहा।
उसके चेहरे पर एक सॉफ्टनेस थी और बात करने का तरीका युग से बिल्कुल अलग था। उसे देखकर पॉजिटिव वाइब आ रही थी।
“चलो कोई तो यहां समझदार इंसान मिला। इसे छोड़ो, चलो मिलकर साथ में डिनर करते हुए बात करते हैं।” बोलते हुए सारा ने शब्द का हाथ पकड़ा और उसे दूसरी तरफ ले जाने लगी।
वहां से जाते हुए सारा ने बिना जेनी की तरफ देखें तेज आवाज में कहा, “और तुम यहां जासूसी करने के बजाय हमारे लिए डिनर का इंतजाम करवाओगी तो ज्यादा बैटर होगा।”
सारा के इस तरह ऑर्डर देने पर जेनी ने गुस्से में पैर पटके और वहां से किचन एरिया की तरफ चली गई। कृशा अभी भी वहीं पर खड़ी थी। वो उन सबके बिहेवियर को गौर से ऑब्जर्व कर रही थी।
“ये आदमी काम आ सकता है। क्या पता युग राणा मुझे मारने की कोशिश करें तो ये बचा लेगा। ऐसा करती हूं इसे पटाने की कोशिश करती हूं। शायद ये अपने साथ मुझे यहां से निकाल कर ले जाए।” कृशा ने अपने मन में सोचा और फिर तेज कदमों से चलती हुई सारा और शब्द के पीछे जाने लगी।
कुछ ही देर में सारा शब्द और कृशा तीनों डायनिंग एरिया में बैठकर साथ में डिनर कर रहे थे। वो तीनों आपस में काफी घुल मिलकर बातें कर रहे थे। शब्द कुछ ही देर में उन दोनों के साथ फ्रेंडली हो गया था।
“तुम्हें देखकर कोई नहीं कह सकता तुम उस डेविल के भाई हो। तुम सच में एक अच्छे इंसान हो। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसे किसी मंदिर की सीढ़ियों से उठाया था?” कृशा ने खाते हुए कहा। उसकी बात सुनकर शब्द हंसने लगा तभी उसकी नजर सामने खड़े युग पर गई, जो सर्द चेहरे के साथ उन्हें देख रहा था।
युग को देखते ही शब्द की स्माइल गायब हो गई। उसका बना हुआ मुंह देखकर कृशा ने कहा, “क्या हुआ? अचानक तुम्हारा मुंह क्यों बिगड़ गया... तुम तो ऐसे रिएक्ट कर रहे हो जैसे सामने वो शैतान आ गया हो। घबराओ मत, उसे आने में टाइम लगेगा।” बोलते हुए कृशा ने पीछे की तरफ देखा तो वहां युग खड़ा था। उसे देखते ही वो भी चुप हो गई।
युग को वहां देखते ही सारा ने उन दोनों को धीरे से बड़बड़ा कर कहा, “चलो जल्दी से दोनों यहां से निकल जाओ। मैं संभाल लूंगी।”
सारा की बात सुनकर कृशा और शब्द धीरे से उठे और वहां से जाने लगे। युग कुछ कहने को हुआ तभी सारा उसके पास आई और अपना एक हाथ उसके कंधे पर रख कर कहा, “कुछ ज्यादा ही टाइम नहीं लगा दिया तुमने आने में? चलो आओ साथ में डिनर करते हैं।” इस वक्त सारा युग से ऐसे बात कर रही थी जैसे उसकी वाइफ हो।
युग ने उसकी बात पर हामी भरी और डाइनिंग टेबल पर आ गया। सारा उसे खाना सर्व कर रही थी जबकि युग उसके हर एक भाव को अच्छे से ऑब्जर्व कर रहा था।
“डोंट ट्राई टू फेक विथ मी... ।” बोलते हुए युग ने सारा का हाथ पकड़ा, जो उसे खाना सर्व कर रही थी। युग ने उसके हाथ को जोर से दबाया। दर्द से सारा के मुंह से चीख निकल गई।
“आखिर प्रॉब्लम क्या है तुम्हारी? तुमने ही कहा था कि यहीं पर रहना है तो एडजस्ट करना सीख लो।” युग ने अभी तक सारा का हाथ पकड़ रखा था इसलिए उसकी आवाज में दर्द था।
“मैंने एडजस्ट करने का नहीं आदत डालने का कहा था बेबी और ये भी नहीं कहा था कि मेरे सामने ड्रामा करो। मैं कोई 2 साल का बच्चा नहीं हूं जो कुछ नहीं समझूंगा। चुपचाप निकलो यहां से। मुझे नफरत है तुम जैसे लोगों से...” युग ने चिल्लाकर कहा और सारा का हाथ छोड़ दिया।
सारा ने उसे आगे कुछ नहीं कहा और वहां से उसके कमरे में चली गई। वहीं युग डिनर करने के बजाय डाइनिंग टेबल पर अपने हाथ बांधे कुछ सोच रहा था।
°°°°°°°°°°°°°°°°
क्या शब्द का आना कोई पॉजिटिव चेंज लेकर आएगा? अभी तो दोनो की मुलाकात भी नही हुई है। Pls guys support... Read karke part par comment jrur Kiya Karo.