MiniFM
Previous
Next
Chapter 20

Tied with destiny - Chapter 20

Tied with destiny

छवि सिंघानिया के बर्थडे की ग्रैंड पार्टी चल रही थी। वहां पार्टी थोड़ी बोरिंग होती दिखी तो रायशा ने कमान संभाली और डांस फ्लोर पर गई। उसने पार्टी में लाइव म्यूजिक बन्द कराया।

रायशा ने माइक लिया और कहा, “अटेंशन गाइज... आई नो इस पार्टी में ज्यादातर बिजनेस पर्सनेलिटीज मौजूद है लेकिन आपको नहीं लगता ये पार्टी थोड़ी बोरिंग हो रही है। इसे हैपनिंग बनाने के लिए क्यों ना थोड़े एफर्ट्स डाले जाएं।”

रायशा की बात सुनकर सबका ध्यान उसकी तरफ गया। उसकी बात का जवाब देते हुए छवि ने तेज आवाज में कहा, “व्हाय नॉट बेटा...”

छवि की बात सुनते ही आरव ने माहिरा से कहा, “चलो, इन्होंने माना तो सही इनकी थ्रो की हुई पार्टी बहुत बोरिंग है। चलते हैं यहां से।”

“नहीं ना, रुकते हैं। थोड़ी देर देखते हैं छवि सिंघानिया की बेटी पार्टी को कैसे हैपनिंग बनाती है।” माहिरा ने जवाब दिया। उसने आरव का हाथ पकड़कर उसे वही रोक लिया।

“ओके देन आप सब अपने अपने पार्टनर के साथ डांस फ्लोर पर आ जाए। म्यूजिक प्ले होगा और डांस करते हुए आपको अपना पार्टनर एक्सचेंज करना होगा। पार्टनर एक्सचेंज करने के बाद क्या होगा ये थोड़ा सरप्राइज है। सो हेयर वी गो गायज...” रायशा ने एक्साइटेड होकर कहा।

उसके अनाउंसमेंट करते ही काफी लोग अपने-अपने कपल के साथ डांस फ्लोर पर पहुंचे। उन सबमें अयान आयु के साथ था तो आरव माहिरा के साथ। कपल बनते ही रायशा ने म्यूजिक प्ले करने का इशारा किया।

अयान और आयु ने एक दूसरे का एक हाथ पकड़ा था जबकि आयु का दूसरा अयान के कंधे पर था तो अयान का आयु की बैक पर। वही माहिरा आरव के काफी क्लोज थी। उसने आरव के कंधो पर हाथ रख रखे थे और आरव ने उसकी लोअर बैक पर।

“तू मेरा कोई ना होके भी कुछ लागे,

तू मेरा कोई ना होके भी कुछ लागे,

किया रे जो भी तूने कैसा किया रे...

जिया को मेरे बांध ऐसे लिया रे।

समझ के भी ना, समझ मैं सकूँ,

सवेरों का मेरे तू सूरज लागे...

तू मेरा कोई ना होके भी कुछ लागे।

अपना बना ले पिया... अपना बना ले पिया।”

डांस करते हुए सभी कपल्स ने अपना कपल चेंज किया। आयु टर्न होकर आरव के पास चली गई, तो माहिरा अयान के पास आ गई।

“अपना बना ले मुझे, अपना बना ले पिया...

अपना बना ले पिया..अपना बना ले पिया।

दिल के नगर में... शहर तू बसा ले पिया।”

आरव ने मास्क नही लगा रखा तो आयु तुरंत उसे पहचान गई। वही उसे देखते ही आयु ने अपनी नजरें नीची कर ली।

“मुझे तुम्हारे साथ डांस नहीं करना है।” कहकर आयु उससे दूर जाने को हुई तभी आरव ने उसकी कमर पकड़ कर उसे घुमा कर अपनी तरफ कर लिया।

“अच्छा... प्लानिंग काफी अच्छी है बचकर निकलने की लेकिन इतनी आसानी से निकल नहीं पाओगी।” आरव के फेस पर ईविल स्माइल थी। “तुम्हें क्या लगा मेरी गाड़ी खराब करके अयान को आगे करके तुम बचकर निकल जाओगी। ऐसा नहीं होने वाला। मैंने तुम्हे पहचान लिया स्कूटी कल्प्रिट।” आरव ने भी आयु को उसकी ड्रेस से तुरंत पहचान लिया था।

“तुम तो मेरे पीछे ही पड़ गए। एक गाड़ी ही तो थी, उसके लिए इतना ओवर रिएक्ट करने की क्या जरूरत है।” आयु ने हल्के गुस्से में जवाब दिया। वो फिर से आरव से दूर होने की कोशिश करने लगी लेकिन आरव ने उसे कसकर पकड़ रखा था।

आयु ने कसमसाते हुए कहा, “छोड़ो मुझे... तुम किसी अननोन लड़की को इस तरह पकड़ भी कैसे सकते हो।”

“ठीक वैसे ही जैसे तुम किसी अननोन इंसान की गाड़ी मजे मजे में खराब कर सकती हो। चुपचाप यही खड़ी रहो और डांस करती रहो।” आरव ने सख्त लहजे में कहा।

उसके दोनों हाथ आयु के पीछे लोअर बैक पर थे जबकि मजबूरन आयु ने अपने हाथ उसके कंधे पर रख रखे थे। आयु की नजरे अभी तक नीचे थी।

तभी रायशा ने म्यूजिक बंद कराया और माइक में कहा, “तो ये है आपके फाइनल पार्टनर, जिसके साथ आपको पेपर डांस करना है। अपने पार्टनर के साथ तो सब कंफर्टेबल होते हैं इसलिए कोई भी जीत सकता है। लेट्स सी किसी और के पार्टनर के साथ आप कितनी डेडीकेशन के साथ डांस करते हो।”

Advertisement

“मुझे नहीं करना इसके साथ कोई भी डांस।” आयु ने चिढ़कर कहा।

“लेकिन मुझे करना है और इसमें बहुत मजा आएगा।” आरव ने उसे रोकने के लिए उसका हाथ पकड़ लिया।

रायशा ने सभी कपल्स के पैरों में एक पेपर रखा और फिर म्यूजिक प्ले कर दिया। डांस करते हुए आरव आयु का चेहरा देखने की कोशिश कर रहा था।

“देखूं मैं तुझे या देखूं कुदरत के नजारे, मुश्किलों में है ये दिल मेरा

माना तेरी सूरत की है चाँदी सौ टका बिल्लो...

मेरे दिल का सोना भी खरा

ये तेरी चाँद बालियां, है होंठों पे ये गालियाँ

ये तेरी चाँद बालियां, है होंठों पे ये गालियाँ

सोचने का मौका ना दिया हाय...

मैं तो तेरे पीछे हो लिया, मैं तो तेरे पीछे हो लिया।

फर्स्ट राउंड में पेपर बड़ा होने की वजह से सब आराम से डांस कर रहे थे वही अयान के साथ माहिरा होने की वजह से उसने जानबूझ कर डांस करते हुए पहले ही राउंड में उसे पेपर से बाहर कर दिया।

“माहिरा लूथरा को आज तक किसी ने इग्नोर नहीं किया है। इसकी हिम्मत कैसे हुई मुझे जानबूझकर आउट करने की।” माहिरा घूरते हुए अयान की तरफ देख रही थी। फिर उसने अयान की नजरों से बचते हुए उसकी फोटो क्लिक की।

आउट होने के बाद माहिरा दूर खड़ी होकर बाकी लोगों का डांस इंजॉय करने लगी। हर एक राउंड में पेपर छोटा होता जा रहा था। आयु ने डांस करते हुए बीच में आउट होने की पूरी कोशिश की पर आरव ने उसे अच्छी तरह पकड़ रखा था। लास्ट राउंड तक आते-आते वहां पर सिर्फ तीन कपल बचे थे, जिनमे आरव और आयु एक थे।

पेपर की लास्ट फोल्डिंग करने के बाद रायशा ने माइक में कहा, “गाइज असली मजा तो अब आने वाला है। अब इस पेपर पर इतनी ही जगह बची है कि एक इंसान अपने दोनों पैर ठीक से टिका सके। लेट'स सी ये फाइनल राउंड कौन जीतता है। चलिए आप अपने अपने कपल के साथ कंफर्टेबल खड़े हो जाइए क्योंकि इस बार सॉन्ग पूरा प्ले होगा।”

“देखो आई एम नॉट कंफरटेबल विद यू... मुझे नहीं करना है डांस। अजीब जबरदस्ती है तुम्हारी।” आरव के बहुत ज्यादा क्लोज होने पर आयु ने चिढ़कर कहा।

“तुम्हें तो खुद को लकी समझना चाहिए कि तुम वो पहली लड़की हो, जो आरव खुराना के इतने करीब आई है।” आरव पेपर पर खुद को कंफर्टेबल करते हुए बोला।

“बोल तो ऐसे रहे हो जैसे मुझे तुम्हारे बारे में कुछ पता ही नहीं है। ज्यादा शरीफ बनने का नाटक मत करो। मैं अच्छे से जानती हूं तुम कौन हो और किस चीज के लिए लोग तुम्हें ज्यादा जानते हैं।” आयु ने गुस्से में कहा। पूरे डांस के टाइम उसने एक बार भी आरव के साथ आई कांटेक्ट नहीं किया। पूरे टाइम उसकी नजरें नीचे की तरफ थी।

“लगता है तुम्हें मेरे बारे में सब कुछ ज्यादा ही अच्छे से पता है।” आरव ने आई विंक करके कहा।

“तो आप सब तैयार हो ना गाइज? अगले 1 मिनट में म्यूजिक प्ले होने वाला है।” म्यूजिक प्ले करने से पहले रायशा ने कहा।

“मैंने नोटिस किया कि डांस करते टाइम तुम्हारी आंखें नीचे थी। अगर ऐसे ही रहा तो हम आउट हो जाएंगे। तुम बस मेरी आंखों में देखना... बाकी सब मैं संभाल लूंगा।” आरव बोला।

आयु कुछ कह पाती उससे पहले आरव ने उसे कमर से पकड़ा और थोड़ा ऊपर उठा लिया। उसके बाद आरव ने कहा, “अपने पैरों को मेरे पैरों से रेप कर लो ताकि नीचे ना गिर जाओ। तुम्हारे वजन का पता नहीं लेकिन इतनी भारी ड्रेस पहनकर आने की क्या जरूरत थी।”

“हां तो तुम्हें भी किसी ने कहा नहीं मुझे उठाने को... पता नहीं कौन सा गोल्ड मेडल मिलेगा जो जीतने पर अड़े हो। कब से देख रही हूं बच्चों की तरह जिद्द कर रहे हो। कभी गाड़ी को लेकर तो कभी जीतने को लेकर।” आयु ने इरिटेट होकर कहा।

“हां तुम नहीं समझोगी... तुम्हारा पता नही लेकिन आरव खुराना जीतने में यकीन करता है... फिर चाहे बात एक छोटे से डांस कंपटीशन की ही क्यों ना हो।” आरव ने जवाब दिया।

“हुह... ओह गॉड इस लड़के ने मुझे इतनी देर में ही इरिटेट कर दिया है। कब से आरव खुराना ये नहीं करता, आरव खुराना वो नहीं करना की रट लगा कर रखी है। किस एंगल से ये इतना बड़ा बिजनेसमैन लगता है। बिहेवियर तो इसका बिल्कुल बच्चों वाला है।” आयु ने बड़बड़ा कर कहा, तभी म्यूजिक प्ले हो गया।

“इश्क़ की धुनी रोज़ जलाए,

उठता धुंआ तो... कैसे छुपाएं।

हो अँखियाँ करे जी हजूरी, मांगे है तेरी मंजूरी।

कजरा सियाही, दिन रंग जाए,

तेरी कस्तूरी रैन जगाए।

Advertisement

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।

डांस करते हुए आरव आयु हल्के से घुमा रहा था, तभी उसकी उंगलियां आयु की बैक को टच हुई तो वो खुद में सिमटने लगी।

हो चाहे भी तो भूल ना पाए,

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।

आरव ने इशारे से उसे आंखों में देखने के लिए कहा। आयु ने आरव की आंखों में देखा। पहली बार उसने उसकी आंखों को इतने करीब से देखा था जो गहरे नीले रंग की थी और बहुत ही खूबसूरत थी।

जोगिया जोग लगाके, वखरा रोग लगा के।

इश्क़ की धुनी रोज़ जलाए, उठता धुंआ तो कैसे छुपाए।

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।

आरव का पूरा ध्यान आयु को संभालते हुए डांस करने में था। जब आरव का ध्यान आयु आंखों की तरफ गया तो ना चाहते हुए भी उसके मुंह से निकल गया, “एंबर आईज...”

“ चाहे भी तो भूल ना पाए...।

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।”

“अनुष्का सिंह ओबेरॉय...”आरव को आयु की आंखें देखते ही उसकी याद आई तो वही आयु को भी अनु का नाम सुनकर हैरानी हुई।

आरव ने जैसे तैसे मैनेज करके उसका मास्क निकाला। उसने पहली बार आयु को देखा था। आयु की आंखों की छाप आरव के दिल में पहले ही बस चुकी थी तो उसकी खूबसूरती और चेहरे की मासूमियत उसे अपनी तरफ खींच रही थीं।

“हो ओढ़ के धानी प्रीत की चादर आया,

तेरे शहर में राँझा तेरा।

दुनिया ज़माना, झूठा फ़साना...

जीने मरने का वादा, सांचा मेरा।

हां शीश-महल ना मुझको सुहाए, तुझ संग सुखी रोटी भाए।

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।

मन मस्त मगन... मन मस्त मगन, बस तेरा नाम दोहराए।”

जब तक म्यूजिक खत्म हुआ, आरव और आयु के अलावा बाकी सारे कपल्स पेपर से आउट हो चुके थे। आरव और आयु एक दूसरे की आंखों में खोए हुए थे।

तालियों की गड़गड़ाहट सुनकर उन दोनों का ध्यान टूटा तो आरव ने आयु को नीचे उतार दिया।

“इसी के साथ हमारे विनर हैं आरव खुराना और आयुष्का।” रायशा ने माइक में अनाउंस किया।

“आयुष्का।” आरव ने आयु का नाम दोहराया। वो अभी तक खोई हुई नजरों से आयु की तरफ देख रहा था, जबकि आयु जो उसके सामने नहीं आना चाहती थी, वो इन सब के चक्कर में उसके सामने आ चुकी थी। यहां तक कि उसे उसका नाम भी पता चल गया था।

उसके बाद आयु पार्टी में 1 मिनट भी नहीं रुकी और तुरंत वहां पार्टी वेन्यू से बाहर चली गई। आरव आयु से और भी बात करना चाहता था, लेकिन वो उसे पार्टी की भीड़ में खो चुका था।

°°°°°°°°°°°°°°°°

Was this chapter good?