His forced bride - Chapter 3
His forced brideआलिया को अवॉर्ड नहीं मिलने की वजह से वो परेशान थी। इस वक्त उसके दिमाग में रिशानी से बदला लेने की बात चल रही थी।
उसने तुरंत ही खुद को संभाला और रुद्राक्ष को नकली मुस्कुराहट के साथ कहा, “मैं बिल्कुल ठीक हूं भाई... सच कहा आपने, ऐसे छोटे-मोटे अवॉर्ड से फर्क नहीं पड़ता।”
“देस्ट माय गर्ल...” कहकर रुद्राक्ष ने उसके माथे पर हल्का सा किस किया। उसके बाद उसने आगे पूछा, “अच्छा बताओ आगे का क्या प्लान है?”
“कुछ खास नहीं, अवॉर्ड के बाद पार्टी होती है। उसे अटेंड करना है फिर साथ में घर चलेंगे।” आलिया ने उसे अपने आगे के प्लानिंग के बारे में बताया।
“क्या जाना जरूरी है? तुम परेशान लग रही हो?” रुद्राक्ष बोला। आलिया का चेहरा देखकर रुद्राक्ष को समझते देर नहीं लगी।
आलिया ने हां में सिर हिलाया और कहा, “हां भाई जाना ही होगा और कांग्रेचुलेशन करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उन्हें लगेगा कि मैं जेलस फील कर रही हूं। आलिया खुराना किसी से जेलिस फील नहीं करती, वो खुद में ही बेस्ट है।”
“ठीक है मैं तुम्हें जाने से नहीं रुकूंगा लेकिन मेरा मूड नहीं है। क्या मुझे कोई रूम मिल सकता है जहां मैं थोड़ी देर रेस्ट कर सकूं।” रुद्राक्ष डायरेक्ट एयरपोर्ट से अवॉर्ड फंक्शन के लिए आया था इसलिए वो थका हुआ था।
आलिया ने उसकी बात पर हामी भरी। “रूम तो नहीं पर मेरी वैनिटी किसी लग्जरियस होटल रूम से कम नहीं है। आप वहां जाकर रेस्ट कर सकते हैं।”
रुद्राक्ष ने हां में सिर हिलाया। उसने अपनी असिस्टेंट सिद्धि को कॉल किया। सिद्धि रुद्राक्ष को आलिया की वैनिटी तक लेकर गई। वैन वाकई काफी लग्जीरियस थी।
रुद्राक्ष ने वहां अपना ब्लेजर निकाला और शर्ट के बटन खोल कर बेड पर लेटकर रिलैक्स करने लगा।
वहीं दूसरी तरफ उसके जाने के बाद आलिया भी काफी रिलैक्स थी। उसने अपना मेकअप टचअप किया और फिर से पार्टी में जाने के लिए तैयार हुई।
“थैंक गॉड भाई मेरे साथ नहीं है। उनके सामने सब कुछ करना मुश्किल हो जाता।” आलिया ने गहरी सांस लेकर छोड़ी और फिर किसी को कॉल किया। “मेरे पास एक ब्रेकिंग न्यूज़ है। चाहो तो तुम सबसे पहले कवर कर सकते हो। मैं अंदर बाथरूम के पीछे वाली बालकनी में हूं। जल्दी आओ।”
उसने किसी रिपोर्टर को कॉल किया था। उसके कहते ही रिपोर्टर अंदर उसके पास आ गया। वो एक मेल रिपोर्टर था।
“आलिया खुराना ने खुद कॉल किया है मतलब न्यूज़ स्पेशल होने वाली है। वैसे इसके बदले मुझे क्या पे करना पड़ेगा?” रिपोर्टर ने पूछा।
“कुछ भी नहीं, बस यहां वेन्यू के बाहर खड़े हो जाओ और रिशानी शर्मा पर नजर रखो। लगभग 1 घंटे में न्यूज़ खुद चलकर तुम्हारे पास आएगी। बस कुछ मिस मत करना।” आलिया ने आई विंक करके कहा और अपने मोबाइल से उसके अकाउंट पर कुछ पैसे ट्रांसफर किए।
रिपोर्टर फील्ड में काफी समय से काम कर रहा था। उसे आलिया के इरादे समझते देर नहीं लगी। उसने एविल स्माइल दी और वहां से आलिया की बताई जगह पर खड़ा हो गया।
अवॉर्ड फंक्शन खत्म हो चुका था और वहां पार्टी हो रही थी। हर कोई अवॉर्ड मिलने वाले को कांग्रेचुलेशन बोल रहा था। आलिया ने देखा रिशानी भीड़ के बीच घिरी हुई थी। वो बिना सोचे समझे उस भीड़ में चली गई।
“हे... कांग्रेचुलेशंस... मैंने तुम्हारी मूवी देखी थी और वो सच में कमाल की थी। आई न्यू दैट ये अवॉर्ड तुम्हारे नाम होने वाला है।” आलिया ने मुस्कुराहट के साथ कहा और उसके गले लग गई।
“आप मुझे यहां मुबारकबाद देने के लिए आई, मुझे बहुत खुशी हो रही है मैम। यू नेवर नो बट मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। आप मेरी रोल मॉडल है। आपकी मूवी देखने के बाद ही मैंने फिल्म इंडस्ट्री में आने का सोचा।” रिशानी उसे देखकर काफी एक्साइटेड हो रही थी। वो एक सांस में काफी कुछ बोल गई।
जवाब में आलिया ने एक छोटी सी मुस्कुराहट दी और कहा, “तुम्हें कांग्रेचुलेशन काफी लोगों ने कर दिया होगा। अब पार्टी की बारी है।”
“आपके साथ पार्टी... मैंने ये कभी नहीं सोचा था।” रिशानी को अभी भी यकीन नहीं हो रहा था।
“अब इन सब बातों को छोड़ो। तुम भी स्टार बन गई हो। चलो मिलकर सेलिब्रेट करते हैं।” कहकर आलिया ने अपना हाथ रिशानी की तरफ बढ़ाया। रिशानी ने उसका हाथ पकड़ लिया।
वो उसे बार की तरफ लेकर गई। उसने इशारे से बार टेंडर को हार्ड ड्रिंक बनाने के लिए कहा।
“कहीं ऐसा तो नहीं है कि तुम ड्रिंक नहीं करती हो?” आलिया ने फॉर्मेलिटी के लिए पहले पूछ लिया। वो जानती थी कि रिशानी उसे मना नहीं कर पाएगी।
“बिल्कुल नहीं मैम... अब इस इंडस्ट्री में ये सब चीजें तो चलती रहती हैं।” रिशानी मीडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती थी और वहां इस तरह की चीजें बिल्कुल भी नही चलती थी। उसने आज से पहले हार्ड ड्रिंक कभी नहीं ली थी पर आलिया के सामने झूठ बोला ताकि वो खुद को उसके बराबर का दिखा सके।
रिशानी आलिया के साथ लगातार ड्रिंक करे जा रही थी। उसे पीते हुए आधे घंटे से भी ज्यादा का टाइम हो गया था।
“आई वांट मोर...” रिशानी जोर से चिल्ला कर बोला। उसकी बात उससे आलिया समझ गई थी कि अब वो पूरी तरह हाई हो चुकी थी।
“तुमने ऑलरेडी काफी पी ली है। अब तुम्हें और नहीं पीना चाहिए। यहां काफी सारे लोग हैं और तुम्हारी इमेज को इससे खतरा हो सकता है। हमें अपनी इमेज मेंटेन करके रखनी पड़ती है।” आलिया ने उसके कान के पास आकर दबी आवाज में कहा।
“शश्श्श्...” रिशानी ने अपने होठों पर अंगुली लगाई और बिल्कुल धीमी आवाज में कहा, “हां सही कहा, इमेज मेंटेन करके रखनी पड़ती है, बहुत ड्रामा करना पड़ता है जैसे तुम कर रही हो। मुझे पता है तुम अंदर ही अंदर मुझसे जल रही हो। सच बताना तुम्हें बुरा लग रहा है ना क्योंकि ये अवॉर्ड तुम्हारे बजाय मुझे मिला है? पर सच में तुम मेरी रोल मॉडल हो। आज मैं अपनी रोल मॉडल से जीत गई हूं। रिशानी शर्मा जीत गई है येयेयेएए...” रिशानी बहुत ज्यादा नशे में थी। वो बच्चों की तरह तालियां बजाने लगी।
उसकी बातें सुनकर आलिया को काफी गुस्सा आ रहा था। “अब तो मेरे मन में एक परसेंट भी गिल्ट नहीं रहेगा कि मैंने तुम्हारे साथ ये क्यों किया। यू डिसर्व दिस बिच...” आलिया ने अपने मन में कहा। आलिया ने वेटर से एक और ड्रिंक बनाने को कहा और फिर वो उसे नीचे करके अपने पर्स से अपनी लिपस्टिक निकाली। देखने में भले ही वो कोई आम सी लिपस्टिक हो लेकिन उसके अंदर ड्रग्स थे। आलिया ने लिपस्टिक के बॉक्स को खोला और उसको पूरा रिशानी की ड्रिंक में उड़ेल दिया।
“क्या हुआ? तुम चुप क्यों हो? कुछ बोल क्यों नहीं रही?” रिशानी ने मदहोश होकर पूछा।
आलिया ने कुछ नहीं कहा बल्कि ड्रिंक का गिलास रिशानी की तरफ कर दिया। रिशानी उसे एक घूंट में पूरा निगल गई।
“मैं चुप नहीं हूं... बस कुछ सोच रही थी एक डायरेक्टर का मेरे पास ऑफर आया था। वो रोल तुम्हारे टाइप का था। तुम चाहो तो उससे जाकर बात कर सकती हो। वो कहीं बाहर कहीं होगा।” आलिया ने सामान्य तरीके से कहा।
“लेकिन तुम अपना काम मुझे क्यों दोगी?” रिशानी ने उसे घूरते हुए पूछा।
“ये लड़की नशे में है फिर भी इसका दिमाग कितना चल रहा है।” आलिया ने बड़बड़ा कर कहा। फिर उसने रिशानी से तेज आवाज में कहा, “वो इसलिए क्योंकि तुम एक बहुत टैलेंटेड अच्छी एक्ट्रेस हो। चलो जाओ और जाकर बात कर लो।”
“ठीक है जाती हूं।” रिशानी ने जवाब दिया और वहां से बाहर जाने के लिए निकल गई। रास्ते में वो नशे में एक दो लोगों से भी टकराई पर उसने इस तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वो खुद में ही बड़बड़ा रही थी। “रिशानी शर्मा इंडस्ट्री का नया चेहरा होने वाली है। आई एम द ब्यूटीफुल वन, जिसे अब सारी फिल्में मिलेगी। एक तो अब थोड़ी देर में मिलने वाली है। चलो सब साइड हो जाओ और रिशानी शर्मा को जाने दो।”
उसे बाहर जाता देख कर आलिया के चेहरे पर ईविल स्माइल थी। “वेरी गुड रिशानी शर्मा, बाहर पेप्स और पूरी मीडिया है। वो नहीं है, तो मेरा भेजा हुआ रिपोर्टर तो जरूर होगा, जो तुम्हारा ड्रामा को कैप्चर करेगा। इसके बाद तुम्हारा कैरियर बर्बाद होते 1 सेकंड नहीं लगेगी। नेगेटिव पब्लीसिटी बहुत अच्छे से हो जाएगी। सोशल मूवी करके लोगों के सामने इमेज बनाने की कोशिश कर रही थी, वो इमेज 2 मिनट में मिट्टी में मिल जाएगी... एंड द ड्रामा बिगिंस नाउ...”
आलिया मजे से अंदर पार्टी इंजॉय कर रही थी तो वही रिशानी बाहर आई। उसे बाहर देखते ही रिपोर्टर तुरंत उसके पीछे हो गया रिशानी को बाहर कोई दिखाई नहीं दिया। सामने थोड़ी दूर पर उसे आलिया की वैनिटी वैन दिखाई दी।
“अच्छा तो डायरेक्टर उसके अंदर है।” रिशानी ने नशीली आवाज में कहा और वैनिटी की तरफ से आने लगी।
उसे उस तरफ जाता देख वो रिपोर्टर भी हैरान था, “ये रिशानी आलिया मैम की वैनिटी की तरफ क्यों जा रही है? जरूरी ये उनके ही प्लान का हिस्सा होगा, तभी उन्होंने वैनिटी वैन्यू के इतने पास खड़ी की होगी। मुझे क्या, मुझे तो बस कवर करना है।”
रिपोर्टर तुरंत रिशानी के पीछे गया और उसे कवर करने लगा। वही रिशानी अंदर वैरिटी में गई तो उसे वहां कोई दिखाई नहीं दिया।
“यहां तो कोई नहीं है। अच्छा है कोई नहीं है। मुझे बहुत गर्मी लग रही है और मैं इस ड्रेस में ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही।” रिशानी ने खुद से कहा। उसने अपने सारे कपड़े निकाल दिए। उसे खुद को होश नही था वो क्या और क्यों कर रही है।
रिशानी आराम करने के लिए आगे बढ़ी तो सामने बेड पर रुद्राक्ष सोया हुआ था। रिशानी ने कुछ नही पहना था और रुद्राक्ष भी शर्टलेस था। वो रुद्राक्ष के ऊपर जाकर गिर गई। रिशानी उस वक्त नशे में थी और वो समझ भी नही पा रही थी कि वो क्या करने जा रही है।
रिशानी ने खुद से बड़बड़ा कर कहा, “तो मूवी के लिए इसके साथ सोना पड़ेगा? क्या फर्क पड़ता है। यहां वैसे भी यही होता है।” बोलते हुए रिशानी रुद्राक्ष की चेस्ट पर अपने हाथ घुमाने लगी। वो ऐसी लड़की नही थी, लेकिन शराब और ऊपर से ड्रग्स की वजह से रिशानी अपने सोचने समझने की क्षमता खो चुकी थी।
“कहना पड़ेगा प्लान वाकई सॉलिड बनाया है।” रिपोर्टर ने मुस्कुरा कर कहा और छुपकर सब कुछ कवर करने लगा।
°°°°°°°°°°°°°°°°