MiniFM
Previous
Next
Chapter 12

His forced bride - Chapter 12

His forced bride

रुद्राक्ष की बहन आलिया लंदन पहुंच चुकी थी। जब आलिया को ये पता चला कि रुद्राक्ष ने ईशानी से शादी कर ली है तो उसे झटका सा लगा। उसने ये तक ध्यान नहीं दिया कि रुद्राक्ष ने ईशानी से शादी क्यों की है। आलिया जल्दी से उठी और दौड़ते हुए लिफ्ट की तरफ बढ़ी।

आलिया की इस हरकत पर रुद्राक्ष को हैरानी हुई। वो तेज कदमों से चलकर उसके पीछे जाने लगा लेकिन तब तक लिफ्ट चल पड़ी थी। रुद्राक्ष ने देखा वो उसी के फ्लोर पर गई है। रुद्राक्ष तेजी से सीढ़ियां चढ़ते हुए ऊपर जा रहा था।

आलिया लिफ्ट से थर्ड फ्लोर पर पहुंची थी इसलिए उसे ज्यादा टाइम नहीं लगा। ऊपर आते ही वो सीधे रुद्राक्ष के कमरे की तरफ बढ़ी। वहां अंदर जाते ही उसने ईशानी को देखा, जो आईने के सामने खड़ी होकर अपना सिंदूर साफ करने की कोशिश कर रही थी।

आलिया ईशानी से पहले भी मिल चुकी थी इसलिए उसने उसे देखते ही पहचान लिया वहीं आईने में ईशानी ने आलिया को देखा तो वो उसकी तरफ पलटी।

आलिया ईशानी के पास गई और उसकी बाजू कस के पकड़ कर कहा, “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे भाई से शादी करने की? औकात ही क्या है तुम्हारी? तुम दोनों बहने बिल्कुल एक जैसी हो और हम भाई बहन की जिंदगी बर्बाद करने के लिए इस दुनिया में आई हो। भाई नासमझ हो सकते हैं लेकिन मैं नहीं। चुपचाप निकलो यहां से।” बोलते हुए आलिया ईशानी को खींचकर बाहर ले जाने लगी तब तक रूद्राक्ष भी ऊपर पहुंच चुका था।

रुद्राक्ष ने देखा आलिया ईशानी को खींचकर ले जा रही थी। वो कुछ कहता उससे पहले ईशानी ने अपना हाथ आलिया के हाथ से अलग किया और उसे धकेलते हुए कहा, “आगे से अपने गंदे हाथ से मुझे छूने की कोशिश मत करना। हम दोनों बहने तुमसे लाख गुना बेहतर है। एटलीस्ट हमारे हाथ किसी के खून से तो नहीं रंगे हुए।”

Advertisement

“हाउ डेयर यू टू टॉक टू मी लाइक दिस।” आलिया ने गुस्से से सिर हिला कर कहा।

रुद्राक्ष और आलिया ईशानी को रिशानी की छोटी बहन के तौर पर ही जानते थे। उसकी क्या शख्सियत थी इससे वो अब तक अनजान थे।

ईशानी ने जलती निगाहों से आलिया की तरफ देखकर कहा, “मैं बिल्कुल सही तरीके से तुमसे बात कर रही हूं और आज से पहले तुम्हें इस तरह किसी ने सही तरीके से समझाया होता तो तुम्हारी इतनी हिम्मत नहीं होती।” बोलते हुए ईशानी ने रुद्राक्ष की तरफ देखकर कहा, “दुनिया के किसी भी कोने में ले जाकर छोड़ दो, एक जेल तो क्या सात जेल के भीतर भी डाल दोगे तो भी अपनी बहन को इंसाफ दिला कर रहूंगी। तुम्हारी असली जगह जेल में है आलिया खुराना और देखना एक दिन तुमसे मिलने वहां पर आऊंगी।” बोलते हुए ईशानी की आवाज में कॉन्फिडेंस था, जिसे देखकर एक पल के लिए रुद्राक्ष और आलिया दोनों हैरान हो गए थे।

ईशानी उम्र में उन दोनों से छोटी थी, यहां तक कि उसकी स्टडी भी अभी पूरी नहीं हुई थी फिर भी उसका कॉन्फिडेंस काफी हाई था।

रुद्राक्ष ने ईशानी की तरफ देखकर इविल स्माइल दी और क्लैप करते हुए कहा, “तुम्हारे इस झूठे कॉन्फिडेंस पर थोड़ी तालियां तो बनती है। तुम्हें कैद करने के लिए मुझे सात जेल बनाने की जरूरत नहीं होगी वाइफी, रुद्राक्ष खुराना का कमरा ही काफी है।”

“मुझे तुमसे डर नहीं लगता है रुद्राक्ष खुराना।” ईशानी ने सिर हिला कर कहा।

“अच्छा, तो तुम्हें मुझसे डर नहीं लगता? थोड़ी देर पहले उस कमरे में बेड पर मेरे नीचे तुम ही थी ना? कोई बात नहीं, अब तक नहीं लगता है तो अब लगेगा।” रुद्राक्ष ने भौंहें उठाकर कहा। फिर उसने आलिया की तरफ देखा और उससे बोला, “अपने रूम में जाओ। आगे से तुम मेरे फ्लोर पर नहीं आओगी और मुझसे कोई क्वेश्चन नहीं करोगी।”

Advertisement

आलिया ने अपने गुस्से को शांत किया और रुद्राक्ष से सलीके से बात करते हुए बोली, “लेकिन भाई आप उस प्रॉस्टिट्यूट की बहन से शादी कैसे कर सकते हैं? इनका कोई क्लास नहीं है लेकिन हमारा तो है ना। मेरे लिए आपको अपनी लाइफ सैक्रिफाइस करने की जरूरत नहीं है। इस गार्बेज को जहां से लेकर आए हैं वही फेंक आइए।” आलिया जानबूझकर ईशानी और रिशानी के लिए ऐसे शब्दों का यूज कर रही थी, जिससे ईशानी को गुस्सा आए और वो रुद्राक्ष के सामने कोई ऐसी वैसी हरकत कर दे। वो जानती थी कि अगर ईशानी ने आलिया के साथ किसी भी तरह की बदतमीजी की तो फिर रुद्राक्ष उसे छोड़ेगा नहीं।

आलिया को लगा उसकी बातें सुनकर ईशानी को गुस्सा आ जाएगा लेकिन उसके चेहरे पर सारकास्टिक स्माइल थी। उसने उन दोनों की तरफ तिरछी निगाहों से देखा और फिर कमरे के अंदर चली गई।

ईशानी के जाते ही आलिया ने रुद्राक्ष से कहा, “देखा आपने इस लड़की का एटीट्यूड... इसकी बहन भी बिल्कुल ऐसी ही थी। उस रात उसे अवॉर्ड मिला तो वो सबके सामने मुझे नीचे दिखा रही थी। आई स्वेयर भाई, मैने कुछ नहीं किया था। मुझे नहीं पता था कि वो ड्रिंक नहीं करती है। बस मेरे क्लास से मैच करने के लिए उसने मेरे साथ ड्रिंक की और पता नहीं कैसे मेरी वैनिटी में किसके साथ पहुंच गई। मुझे तो ये तक नहीं पता उस रात उसके साथ कौन था। जरूर उसका कोई बॉयफ्रेंड होगा।” आलिया ये बात अच्छे से जानती थी उस रात में वैनिटी में रिशानी के साथ कोई और नहीं रुद्राक्ष ही था, फिर भी उसने जानबूझकर झूठ बोला।

एक पल के लिए रुद्राक्ष चुप हो गया। वो सच्चाई अच्छे से जानता था। उसने आलिया की तरफ देखकर कहा, “हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता चाहिए उस रात वो किसके साथ थी, किसके साथ नहीं। डिपेंड ये करता है कि उसने जानबूझकर अपना वीडियो शूट करवाया और उसे वायरल करवा दिया। उसने सुसाइड की थी क्योंकि उसका प्लान उल्टा पड़ गया था। उसकी मौत में कोई जिम्मेदार नहीं था। इस लड़की से मैं निपट लूंगा। तुम नीचे जाओ।” रुद्राक्ष आलिया को काफी प्यार से समझा रहा था।

आलिया ने उसकी बात पर हामी भरी और फिर वहां से चली गई। वहीं उसके जाते ही रुद्राक्ष अपने कमरे की तरफ बढ़ रहा था। उसके चेहरे के भाव सर्द थे। रुद्राक्ष ने ईशानी को पहले ही सावधान किया था कि अगर उसने रुद्राक्ष की फैमिली के साथ किसी भी तरह के बदतमीजी की तो इसकी सजा उसे भुगतनी होगी।

रुद्राक्ष कमरे के अंदर आया तो ईशानी ने उसके चेहरे के भाव देखे। वो जानती थी रुद्राक्ष उस पर गुस्सा है। ईशानी अपनी सफाई पेश करते हुए बोली, “पहले उसने शुरू किया था।”

“रिमूव योर क्लॉथ्स।” रुद्राक्ष ने तेज आवाज में कहा, जिस पर ईशानी हैरानी से आंखें बड़ी करके उसकी तरफ देख रही थी। उसे नहीं पता था कि रुद्राक्ष उसकी इतनी सी गलती की उसे इतनी बड़ी सजा देने वाला है।

°°°°°°°°°°°°°°°°

Was this chapter good?