His forced bride - Chapter 11
His forced brideईशानी नीचे रुद्राक्ष की फैमिली से मिलने के लिए गई थी। उसकी दादी माया खुराना ईशानी के साथ कुछ ज्यादा ही सख्त हो रही थी। रुद्राक्ष के मॉम डैड को उसकी और रुद्राक्ष की शादी से कोई प्रॉब्लम नहीं थी लेकिन दादी के साथ-साथ उसका छोटा भाई नव्यम भी इस शादी से खुश नहीं था और उसने ईशानी को काफी कुछ सुना दिया था। गुस्से में ईशानी ने उनसे थोड़ा रुडली बात की और लिफ्ट से ऊपर अपने कमरे में चली गई।
रुद्राक्ष ने उन सबके सामने तो कुछ नहीं कहा लेकिन वो ईशानी के पीछे वहां पर रूम में पहुंचा। इस वक्त रुद्राक्ष बहुत ज्यादा गुस्से में था, इतना कि ईशानी ने कभी अंदाजा भी नहीं लगाया होगा।
रूम में वापस आने के बाद ईशानी इधर-उधर चहल कदमी कर रही थी। उसने धीरे से कहा, “चलो उस शैतान खुराना की कमजोरी तो पता चली। उसकी फैमिली के सामने उससे कैसे भी बात कर सकती हूं और उनका नाम लेकर भी उसे मैनिपुलेट भी किया जा सकता है। मुझे कैसे भी करके इस फैमिली के सहारे बाहर निकलना होगा। ये मेरा पॉजिटिव प्वाइंट है कि दादी और उसका भाई मुझे पसंद नहीं करता और वो चुड़ैलआलिया तो वैसे भी नफरत करती हो है।”
ईशानी खुद से बातें कर ही रही थी कि तभी रुद्राक्ष वहां आया। ईशानी की नज़रें रुद्राक्ष से टकराई तो उसकी आंखों में गुस्सा साफ नजर आ रहा था।
रुद्राक्ष गुस्से में ईशानी की तरफ बढ़ रहा था। ईशानी अपने कदम पीछे ले रही थी। उसने नीचे वो सब कह तो दिया था लेकिन अब रुद्राक्ष को देखकर ईशानी को डर लग रहा था।
रुद्राक्ष ईशानी के पास आया और उसके दोनों कंधों को पकड़ कर दीवार के लगा दिया। वो जोर से चिल्ला कर बोला, “तो तुम्हें मेरी फैमिली के कन्वर्सेशन से इरिटेशन हो रही थी। रेस्ट करना है तुम्हें वाइफी? चलो मैं तुम्हें अच्छे से आराम करवाता हूं।”
ईशानी ने डरते हुए ना में सिर हिला दिया और जल्दी से कहा, “वो... वो रुद्राक्ष... वो मैं उनसे बदतमीजी से बात नहीं करना चाहती थी पर अचानक गुस्सा... गुस्सा आ गया।”
“और अब मुझे तुम पर गुस्सा आ रहा है। मेरे पास तुम पर गुस्सा उतारने के बहुत से तरीके हैं लेकिन तुमने कहा कि तुम्हें आराम करना है तो चलो तुम्हें आराम करवाया जाए।” रुद्राक्ष के जवाब दिया और फिर एक झटके में ईशानी को बेड पर धकेल दिया।
रुद्राक्ष की इस हरकत पर ईशानी का चेहरा डर से सफेद होने लगा। रुद्राक्ष ने अपना जैकेट निकालकर फेंका और अब वो अपनी शर्ट के बटन खोलने लगा।
ईशानी डर से सुबक रही थी। उसने अपने दोनों हाथ जोड़कर कहा, “नहीं... नहीं प्लीज ये मत करो। मैं... मैं अभी उन्हें जाकर सॉरी बोल दूंगी। उनकी सारी बातें मानूंगी, तुम्हारी भी मानूंगी पर प्लीज ये मत करो।”
इस वक्त ईशानी का चेहरा देखने लायक था। उसके दिल का डर चेहरे पर साफ नजर आ रहा था और रुद्राक्ष यही चाहता था, उसे बेइंतहा डराना।
रुद्राक्ष ईशानी के ऊपर आ गया। ईशानी की आंखों में आंसू आ गए थे। रुद्राक्ष ने उसके आंसू को अपनी उंगली पर लिया और उसे देखते हुए इविल स्माइल करके कहा, “कहा था ना अपने सुकून के साथ कंप्रोमाइज नहीं करूंगा। मुझे तुम्हारे चेहरे पर यही डर देखना है ताकि आगे से तुम मेरे सामने जुबान खोलने से पहले 100 बार सोचो वाईफी।”
ईशानी ने अपनी नज़रें झुका ली थी। रुद्राक्ष उसके ऊपर से खड़ा हुआ और अपना शर्ट पहनते हुए बोला, “तुम्हारी हर एक गलती के बाद मैं एक स्टेप आगे बढूंगा। देखना बनता है कि तुम कब तक खुद को मुझसे बचा पाओगी।”
ईशानी जल्दी से बेड पर बैठ गई थी। वो अपना सिर घुटनों में रखकर जोर-जोर से रोए जा रही थी। उसका रोना सुनकर भी रुद्राक्ष पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उल्टा उसके चेहरे पर अजीब मुस्कुराहट थी।
“तुम बहुत बुरे हो रुद्राक्ष खुराना... जिस दिन तुम्हें तुम्हारी बहन की सच्चाई पता उस दिन तुम खुद आकर मुझसे माफी मांगोगे लेकिन मैं तुम्हें माफ नहीं करूंगी।” ईशानी ने रुद्राक्ष की तरफ देखकर रोते हुए कहा।
“माफी माय फुट।” रुद्राक्ष ने सिर हिला कर कहा और वहां से बाहर चला गया।
दूसरी तरफ आलिया की फ्लाइट थोड़ी लेट की थी और अब वो भी लंदन पहुंच चुकी थीं। मुंबई में जो भी हुआ था उसके बाद आलिया थोड़ा ब्रेक लेना चाहती थी इसलिए अपनी फैमिली के पास लंदन में आ गई। वहां जाकर उसे रुद्राक्ष और ईशानी की शादी के बारे में पता चला तो वो बहुत ज्यादा गुस्से में थी।
हालांकि आलिया इस बात से अभी तक अनजान थी कि रुद्राक्ष ने जिससे शादी की है वो कोई और नहीं उसकी सबसे बड़ी दुश्मन रिशानी शर्मा की छोटी बहन थी।
रुद्राक्ष को आलिया के आने की बात पता चली तो वो उसके कमरे में गया। आलिया रेस्ट कर रही थी जैसे ही उसने रुद्राक्ष को देखा उसने अपना चेहरा दूसरी तरफ फेर कर गुस्से में कहा, “यहां किसी के लिए अपनी इकलौती बहन की बेगुनाही साबित करने से ज्यादा जरूरी शादी करना था। आप किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे और आपने मुझसे छुपाया।”
“मुझे लगा तुम तो मुझे समझोगी प्रिंसेस।” रुद्राक्ष वहां बैठते हुए बोला। उसने आलिया का चेहरा अपनी तरफ किया और उसकी आंखों में देखकर कहा, “तुम्हारी खुशी के लिए मैंने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी है। तुम्हारी बेगुनाही के लिए ही मुझे अपने हाथ गंदे करने पड़े हैं वरना आज तुम जेल में होती। पता नहीं उस बेवकूफ लड़की ने अपनी डायरी में क्या लिखा था, जिसके दम पर उसकी छोटी बहन इतना उछल रही थी।”
रुद्राक्ष की बातें सुनकर आलिया ने आंखें छोटी की और कहा, “छोटी बहन से याद आया उसकी छोटी बहन कोर्ट में नहीं थी। विकास खन्ना भी उसे ढूंढ रहा था लेकिन ना तो वो पहुंची और ना ही किसी तरह का सबूत। मैं तो पहले ही कह रही थी कि वो लड़की झूठ बोल रही है।”
रुद्राक्ष ने ईशानी के बैग से डायरी निकाली जरूर थी लेकिन उसने उसे पढ़ा नहीं था। उसकी नजरों में अभी भी आलिया बेगुनाह ही थी।
रुद्राक्ष चुपचाप बैठा था तो आलिया ने आगे कहा, “जो भी हुआ उसमें मेरी कोई गलती नहीं रही थी भाई लेकिन फिर भी मुझे डर लग रहा है। उसकी बहन कल कोर्ट में नहीं पहुंची थी इसका मतलब ये नहीं कि वो आगे भी नहीं पहुंचेगी।”
रुद्राक्ष जानता था उसके और ईशानी की शादी की खबर सुनकर आलिया को गुस्सा आने वाला था। फिर भी उसे इस वक्त ये बताना जरूरी था।
रुद्राक्ष ने गहरी सांस लेकर छोड़ी और कहा, “अपने भाई पर यकीन रखो। वो आगे भी कभी कोर्ट नहीं पहुंचेगी। कोर्ट तो छोड़ो वो तुम्हारा नाम तक अपनी जुबान पर नहीं लेगी।”
“वो कैसे?” आलिया ने हैरानी से पूछा।
“क्योंकि मैंने जिस लड़की से शादी की है वो रिशानी शर्मा की छोटी बहन ईशानी है। मैं जानता हूं तुम उससे नफरत करती हो और तुमसे कहीं ज्यादा नफरत मैं उससे करता हूं पर उसे रोकने के लिए मुझे यही रास्ता नजर आया।” रुद्राक्ष ने इंटेंस वॉइस में कहा।
आलिया ने जब रुद्राक्ष और ईशानी की शादी की बात सुनी तो उसे एक झटका सा लगा। हैरानी से उसकी आंखें बड़ी हो गई और वो जल्दी से अपनी जगह से खड़ी होकर दौड़कर रुद्राक्ष के फ्लोर पर जाने लगी, मानो उसे यकीन ना हुआ हो कि रुद्राक्ष सच बोल रहा था।
°°°°°°°°°°°°°°°°
अब तो बड़ा वाला कांड होने वाला है। ईशानी और आलिया की लड़ाई होगी, बीच में फंसेगा रुद्राक्ष..!