His forced bride - Chapter 8
His forced brideशादी की अगली सुबह रुद्राक्ष अपने कमरे में आया। उसने पहले ईशानी को बहुत ही बुरे तरीके से जगाया और उसके बाद में उसने ईशानी की डायरी जला दी थी। वो डायरी रिशानी की थी और एकमात्र सबूत थी, जिसके चलते वो आलिया को गुनेहगार साबित कर सकती थी। डायरी जलाने के बाद रुद्राक्ष बाथरूम में चला गया तो वही ईशानी रूम के अंदर जली हुई डायरी की राख हाथ में लेकर जोर-जोर से रोए जा रही थी।
रुद्राक्ष नहाने के बाद बाथरूम से बाहर आया। इस वक्त उसने अपनी कमर पर सिर्फ एक टॉवल लपेट रखा था। रुद्राक्ष के गीले बाल उसके माथे पर बिखरे थे। इस वक्त कोई और लड़की उसे इस हाल में देखती तो उसकी हॉटनेस देखकर जरूर इंप्रेस हो जाती लेकिन ईशानी को बहुत गुस्सा आ रहा था। वो रुद्राक्ष के पास गई और उसके गाल पर एक कस के थप्पड़ लगाया। ईशानी के हाथ राख से थोड़े काले हो गए थे और वही कालिख अब रुद्राक्ष के गालों पर लगी थी।
रुद्राक्ष ने ईशानी को सर्द निगाहों से देखा और उसकी दोनों बाजू से पकड़ते हुए जोर से चिल्लाकर कहा, “इस गुस्ताखी की तुम्हें क्या सजा मिल सकती है वाइफी, तुम्हें अंदाजा भी नहीं। जिंदगी भर पछताओगी कि तुमने रुद्राक्ष खुराना को थप्पड़ क्यों मारा?” रुद्राक्ष जलती निगाहों से ईशानी की तरफ देख रहा था।
एक पल के लिए उसकी आंखों में देखते हुए ईशानी के माथे पर डर से पसीने की बूंदे आ गई थी। उसने अपनी नज़रें नीचे करके कहा, “अब तो सुकून मिल गया ना तुम्हें? तुम्हारी बहन जेल से छूट जाएगी, इनोसेंट भी प्रूफ हो जाएगी, तुम जो चाहते थे वो तुम्हें मिल गया। अब तो मुझे जाने दो?”
“इतनी आसानी से आरके की कैद से छुटकारा नहीं मिलता ईशानी रुद्राक्ष खुराना। तुम्हारी वजह से मेरी बहन की रेपुटेशन पर जो दाग लगा है, उसकी कीमत तो तुम्हें चुकानी ही होगी।” रुद्राक्ष ने इविल स्माइल करते हुए कहा। उसने ईशानी को छोड़ दिया था।
रुद्राक्ष कमरे से बाहर जाने लगा। जाने से पहले उसने एक नजर ईशानी की तरफ देखकर कहा, “कल आलिया और मेरी बाकी फैमिली यहां पहुंच जाएगी। उम्मीद है कि तुम पूरी तैयारी करके रखोगी।”
“कैसी तैयारी?” ईशानी ने रुद्राक्ष की तरफ देखकर हैरानी से पूछा।
“अपनी बर्बादी की तैयारी।” रुद्राक्ष ने जवाब दिया और कमरे से बाहर चला गया।
ईशानी अभी तक इस कमरे में थी। वो बाथरूम में गई और उसने अपने चेहरे की तरफ देखा। उसकी मांग में रुद्राक्ष के नाम का सिंदूर था और गले में उसका पहनाया मंगलसूत्र। उन्हें देखने के बाद ईशानी की आंखों में आंसू आ गए। पिछले 24 घंटे में उसकी जिंदगी इस हद तक बदल गई थी कि उसका वजूद तक बदल गया था।
______________
लगभग 24 घंटे पहले..!
ईशानी एलएलबी थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी और साथ में वो मुंबई के ही एक लॉयर के पास रहकर इंटर्नशिप कर रही थी। वो लॉयर एनजीओ के लिए भी काम करता था और साथ ही उन इलीगल एक्टिविटीज के खिलाफ भी आवाज उठाता था, जो चोरी छुपे देश में हो रही थी।
ईशानी ने जब से रिशानी की डायरी पढ़ी थी तब से उसने यही सोचा था कि वो कैसे भी करके एक दिन उसे इंसाफ दिला कर रहेगी। ईशानी डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन रिशानी को इंसाफ दिलाने के लिए उसने लॉ को अपना करियर चुना।
बातों ही बातों में ईशानी ने रिशानी के बारे में अपने बॉस विकास खन्ना को बताया तो उन्होंने तुरंत रिशानी का केस रीओपन करवा लिया था। पार्टी में आखिरी बार रिशानी को आलिया के साथ देखा गया था और जो हुआ था वो आलिया की वैनिटी में हुआ था, इसका प्रूफ मिलने के बाद आलिया को गिरफ्तार कर लिया गया था।
केस की पहली हियरिंग से पहले ईशानी मिस्टर खन्ना के ऑफिस में थी। वो उनसे कॉल पर बात कर रही थी।
मिस्टर खन्ना ने सामने से कहा, “डोंट वरी ईशानी, पहली हियरिंग में ही हम वो डायरी दिखा देंगे। हालांकि एक हियरिंग में कभी फैसला नहीं होता लेकिन ये सबूत काफी होगा उस लड़की को गुनहगार साबित करने में। ज्यादा कुछ ना सही, हमारा केस स्ट्रॉन्ग होगा और उस लड़की को बेल नही मिलेगी। जब से वो गिरफ्तार हुई है सोशल मीडिया पर उसकी काफी बदनामी हो रही है। ऊपर से कुछ और लड़कियां भी सामने आई है। इससे हमें काफी हेल्प मिलेगी।”
“जी सर, मैंने भी सोचा है, कल हियरिंग के बाद उन सभी मॉडल्स से एक बार जाकर मिल लूं, जिसकी लाइफ आलिया खुराना ने खराब की है। उसे अरेस्ट हुए 24 घंटे भी नहीं हुए और उसके खिलाफ इतने लोग उठकर आएंगे ये वाकई मैने नहीं सोचा था।” ईशानी ने पॉजिटिवली जवाब दिया। वो काफी खुश थी कि अब वो इससे जंग में अकेली नहीं है।
कल रिशानी के केस की पहली हियरिंग होने वाली थी। ईशानी इसके लिए पूरी तरह तैयार थी। फिलहाल उसे किसी दूसरी हियरिंग के चलते कोर्ट जाना था इसलिए उसने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी और ऊपर ब्लैक कोट पहन रखा था। उसने अपना बैग टांगा और फिर डॉक्यूमेंट समेटने लगी कि तभी ऑफिस का दरवाजा अचानक से खुला।
सामने रुद्राक्ष खुराना खड़ा था। ईशानी ने उसे पहली बार देखा था। वो उसके पास आई और हैरानी से सिर हिला कर पूछा, “एक्सक्यूज मी?”
रुद्राक्ष ने एक नजर ईशानी की तरफ देखा और फिर उससे पूछा, “क्या तुम ईशानी शर्मा हो?”
ईशानी ने जवाब में हां में सिर हिला कर कहा, “हां लेकिन आप...” ईशानी की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि रुद्राक्ष ने उसे अपने कंधे पर उठा लिया और तेज कदमों से चलकर अपनी गाड़ी में लेकर पास आया। उसने ईशानी को गाड़ी में धकेला और खुद अंदर आने के बाद ड्राइवर को गाड़ी चलाने के लिए कहा।
अचानक हुए इस हमले से ईशानी घबरा गई थी। उसने रुद्राक्ष की तरफ देखकर पूछा, “आप आप कौन है? मैं आपको नहीं जानती। देखिए हम आराम से बात करते हैं।”
“अब आराम से बात करने का टाइम नहीं है। चुपचाप बैठी रहो वरना कहीं ऐसा ना हो की बहन के बाद मां की भी मौत की खबर सुननी पड़े।” रुद्राक्ष ने कोल्ड वॉइस में कहा, जिस पर ईशानी और घबरा गई थी। वो कुछ पूछ पाती उससे पहले रुद्राक्ष ने उसके मुंह पर टेप लगा दिया था। उसने टेप से ईशानी के हाथ भी बांध दिए थे।
कुछ ही देर में रुद्राक्ष उसे एक सुनसान जगह में लेकर पहुंचा। ईशानी कुछ नहीं समझ पा रही थी। रुद्राक्ष ने उसकी बाजू पड़ी और उसे अंदर लेकर आया। वहां एक बड़ा सा हॉल था जिसके बीचो-बीच एक मंडप सजा हुआ था और पंडित जी अग्नि कुंड के सामने बैठे हुए थे। ईशानी को ये सब देखकर डर लग रहा था।
ईशानी कुछ पूछ पाती उससे पहले रुद्राक्ष ने उसके मुंह से टेप हटाते हुए कहा, “उस कमरे में शादी का जोड़ा रखा हुआ है। जाकर पहन कर तैयार हो जाओ। तुम्हारे पास 20 मिनट का टाइम है।”
“लेकिन तुम कौन हो, मैं तुम्हें जानती तक नहीं और तुम मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हो? मुझे नहीं करनी है तुम्हारे साथ शादी। फोर्स्ड मैरिज एक क्राइम है।” ईशानी रुद्राक्ष पर चिल्लाकर बोली।
रुद्राक्ष ने ईशानी को कसकर पकड़ा और उसकी आंखों में देखकर सर्द आवाज में कहा, “मैं उसी आलिया खुराना का भाई हूं, जिसकी जिंदगी बर्बाद करने पर तुम तुली हुई हो। अपनी कैरेक्टरलेस बहन को सही साबित करने के लिए तुमने मेरी बहन को टारगेट किया। तुम्हारी वजह से आलिया का कैरियर बर्बाद हो गया, मैं तुम्हें छोडूंगा नहीं। चुपचाप तैयार होकर बाहर निकलो वरना ऐसा ना हो कि जो ट्रेलर उसने पब्लिसिटी के चलते कुछ सालों पहले वायरल किया था, उसकी पूरी मूवी तुम्हारी निकले।”
रुद्राक्ष की बात सुनकर ईशानी रूह तक कांप गई थी। उसकी आंखों में आंसू आ गए थे। उसने ना में सिर हिला कर कहा, “प्लीज... प्लीज, ऐसा मत करो। तुम... तुम मेरी पूरी बात तो सुनो। कुछ सालों पहले जो भी हुआ था उसमें तुम्हारी बहन...”
ईशानी की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि रुद्राक्ष उसे खींचते हुए कमरे में लेकर गया। ईशानी समझ नहीं पा रही थी कि वो क्या करना चाह रहा है। अंदर आते ही रुद्राक्ष ने उसका कोर्ट फाड़ कर फेंक दिया था। वो उसकी साड़ी निकालने जा रहा था, तभी ईशानी जल्दी से बोली, “मैं... मैं खुद चेंज कर लूंगी प्लीज।”
ईशानी इस वक्त डर से कांप रही थी क्योंकि रुद्राक्ष ने अपना पिस्तौल निकाल लिया था। रुद्राक्ष ने उसे वहीं पर छोड़ा और फिर बाहर आ गया। लगभग 15 मिनट बाद ईशानी शादी के जोड़े में बाहर निकली तो वही रुद्राक्ष ने भी उस मैच करती हुई शेरवानी पहनी थी।
रुद्राक्ष ने उसका हाथ कसकर पकड़ा और मंडप में लेकर गया। कुछ ही देर में वो ईशानी शर्मा से ईशानी रुद्राक्ष खुराना बन चुकी थी। ये रिश्ता प्यार की नींव पर नहीं रखा गया था, था तो बस नफरत और बदले की नींद पर रखा हुआ रिश्ता, जिसकी शुरुआत ही जबरदस्ती से हुई थी।
°°°°°°°°°