His forced bride - Chapter 5
His forced brideअवॉर्ड के अगले दिन न्यूज़ चैनल से सोशल मीडिया तक रिशानी ही छाई हुई थी। हर कोई उसके बारे में बात कर रहा था। उसके फोटोज और वैनिटी की वीडियो क्लिप्स हर जगह वायरल हो चुकी थी।
रिशानी ने कोई भी लीगल एक्शन लेने से पहले आलिया से बात करने का सोचा इसीलिए वो उसके घर आई थी। वो अच्छे से जानती थी कि ये सब आलिया का ही किया धरा है।
आलिया के कहने पर उसका सिक्योरिटी गार्ड रिशानी को अंदर लेकर आया। आलिया ने देखा उसने सूट पहन रखा था और दुपट्टे से अपना चेहरा ढक रखा था। अंदर आते ही रिशानी ने अपना दुपट्टा हटाया। उसे देखते ही आलिया के चेहरे पर स्माइल थी।
“यही चाहती थी ना तुम? नेम और बहुत सारी फेम... लो आलिया खुराना ने तुम्हें दे दी।” आलिया ने उसके पास आते हुए कहा।
उसकी बात सुनकर रिशानी को बहुत गुस्सा आया हुआ। वो आलिया की तरफ बढ़ी। रिशानी उसे लगभग चाटा मारने ही वाली थी कि आलिया ने उसका हाथ पकड़ लिया।
आलिया ने उसका हाथ बुरी तरह दबाते हुए कहा, “ऐसा वैसा कुछ करने के बारे में सोचना भी मत, वरना ये तो सिर्फ ट्रेलर है। तुम सोच भी नहीं सकती मैं वो कर सकती हूं।”
“हां सही कहा... तुम जैसे घटिया लोग मेरी तो सोच और समझ से परे है आलिया खुराना। मैंने तुम्हें अपना आइडल माना था। मुझे नहीं पता था तुम इतनी गिरी हुई हरकत करोगी।” रिशानी ने रूधे गले से कहा।
“माइंड योर लैंग्वेज यू बिच...” आलिया गुस्से में उस पर चिल्लाई।
“या अब्सोल्युटली राइट... मैं तुमसे सोच समझकर बात करूं और तुम बिना सोचे समझे मेरी लाइफ तक के साथ खेल गई। ऐसा कितनी लड़कियों के साथ किया है?” रिशानी ने गुस्से में पूछा।
आलिया ने मुस्कुराते हुए बेपरवाही से जवाब देते हुए कहा,“कुछ खास याद नहीं, मॉडलिंग टाइम से लेकर इंडस्ट्री तक रास्ते में कई लड़कियां आई, पर आलिया खुराना को अपने बीच की रुकावट को हटाना चुटकियों में आता है।” आलिया ने मुस्कुराते हुए उसके सामने दो से तीन बार चुटकी बजाई।
रिशानी के चेहरे के भाव सख्त हो गए। वो सिर हिला कर बोली, “आलिया खुराना, बहुत घमंड है ना तुम्हें इस नाम पर। अब तक तुम्हारे सामने जो भी लड़कियां आई वो अलग थी और मैं अलग। मैं इतनी आसानी से तुम्हें जाने नहीं दूंगी, जितनी बदनामी मेरी हुई है, उतनी ही एक दिन तुम्हारी भी होगी। तुम्हें अपने किए की सजा भुगतनी होगी। मैं यहां से पुलिस स्टेशन जा रही हूं, तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने।” रिशानी ने उसे अपने अगले कदम के बारे में बताया।
रिशानी को बातें सुनकर आलिया के चेहरे पर हल्की घबराहट के भाव थे। आलिया ने रिशानी को बाहर का रास्ता दिखाया। रिशानी ने भी आगे कुछ नहीं कहा और वहां से पुलिस स्टेशन जाने के लिए निकल पड़ी।
रिशानी के वहां से जाते ही आलिया ने किसी को कॉल किया और कहा,“रिशानी मेरे घर से बाहर निकली है। उसका पीछा करो। जो करना है करो पर वो पुलिस स्टेशन नही पहुंचनी चाहिए।”
वही रिशानी वहां से निकली। काफी देर तक कैब नही मिलने पर रिशानी पैदल ही चल रही थी। वो इस वक्त इतनी परेशान थी कि उसे आसपास का कोई ख्याल नही था।
चलते हुए रिशानी एक सुनसान रास्ते की तरफ मुड़ी तभी अचानक से किसी ने उसका हाथ पकड़कर खींचा। वो आलिया के भेजे हुए आदमी थे।
उनमें से एक रिशानी के सामने आया और हंसते हुए बोला, “अरे ये तो वही है ना अपनी हीरोइन, ख्वाबों की शहजादी। स्टार या पोर्न स्टार?” बोलते हुए उसने रिशानी की तरफ आंख मारी और उसका दुपट्टा निकालकर फेंक दिया।
रिशानी ने गुस्से में उसके चांटा लगाया। उसके दोनो हाथ अपने सामने की तरफ थे।
उसकी इस हरकत पर वो आदमी गुस्सा हो गया। उसने रिशानी का हाथ कसकर पकड़ते हुए कहा, “तेरी इतनी हिम्मत। कल तो सब अपनी मर्जी से कर रही थी और आज नखरे दिखा रही है। बता कितने पैसे लिए एक रात के।” वो रिशानी को जबरदस्ती अपनी बांहों में भरने लगा।
रिशानी खुद को उससे दूर करते हुए बोली, “प्लीज मुझे जाने दो।” रिशानी की आंखों में आंसू थे।
“अब तो बिल्कुल भी नहीं...” रिशानी ने जिस आदमी को चांटा लगाया था, उसने कहा। वो आगे बढ़ा और रिशानी के कुर्ते को सामने से पकड़कर फाड़ने लगा।
रिशानी ने उसे धक्का दिया और पूरी जान लगा कर वहां से भागने लगी। वो तीनों आदमी उसके पीछे भाग रहे थे। रिशानी की आंखों में आंसू थे। वो जैसे ही पब्लिक एरिया में पहुंची। उसकी हालत बहुत खराब थी और लोग उसका वीडियो बना रहे थे।
कल वाली न्यूज़ कम थी, जो आज एक और नई न्यूज़ वायरल हो गई। रिशानी शर्मा आधे फटे हुए कपड़ों के साथ रोड पर पागलों की तरह दौड़ रही थी।
रिशानी के लिए ये सब कुछ बहुत मुश्किल हो रहा था। वो जैसे-तैसे अपने घर पहुंची। रिशानी मुंबई में अलग अपार्टमेंट में रह रही थी। उसके साथ कोई नहीं रहता था। वहां आते ही वो बाथरूम में गई और शावर ऑन करके उसके नीचे खड़ी जोर जोर से रो रही थी।
“लोग इतने बुरे होते हैं। मैंने क्या बिगाड़ा है इन सब का? मैंने अपनी मेहनत के दम पर आगे आने का सोचा। अगर शॉर्टकट ही अपनाना होता तो कब की स्टार बन चुकी होती। छोटे बजट की फिल्म साइन की, कितना कुछ किया और उसने जलन के मारे मेरा सब कुछ बर्बाद कर दिया। मम्मी सही कहती थी। ये शो बिज़ की लाइफ ऐसे ही होती है।” रिशानी बुरी तरह रोए जा रही थी।
इस वक्त उसके साथ ऐसा कोई नहीं था जो उसका दर्द हल्का कर सके। रिशानी को जब ठंड लगने लगी तो वो बाथरूम से बाहर आई और उसने कपड़े बदले।
उसने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। साथ ही अपना मोबाइल बंद करके बेडरूम में लेटी थी।
वो बिल्कुल गुमसुम थी और उसे बार-बार अपने परिवार का ख्याल आ रहा था।
“ये सब देखने के बाद मम्मी को लोगों ने कितना कुछ सुनाया होगा। उन्होंने मेरा सपोर्ट किया था इसलिए आज उन्हें इस बात के लिए ताने दिए जा रहे होंगे। पापा के जाने के बाद मम्मी ने बहुत मुश्किल से हमें बड़ा किया था। मैं तो बस उनका बोझ कम करना चाहती थी। ईशु पढ़ लिखकर कुछ बन जाए, बस यही सोचकर यहां आई थी। कभी अपनी प्रॉब्लम किसी शेयर नहीं की। हर छोटा-बड़ा काम किया पर मुझे नहीं पता था मेरे साथ ये होगा। मेरी वजह से मेरे घर वालों की लाइफ भी बर्बाद हो गई। कैसे समझाऊं सबको कि मैंने कुछ नहीं किया है। मेरी कोई गलती नहीं है।” रिशानी रोए जा रही थी। उसने अपना गम हल्का करने के लिए अपनी डायरी निकाली।
अक्सर दुखी होने पर रिशानी अपना गम डायरी के साथ हल्का किया करती थी। अवॉर्ड मिलने से अब तक उसके साथ जो भी हुआ था, वो उसने उस डायरी में लिख दिया।
सब कुछ बाहर लिखने के बाद रिशानी को थोड़ा हल्का महसूस हो रहा था। कल की रात ने उसकी जिंदगी बदल दी थी। जिस अवॉर्ड को मिलने के बाद उसने नई ऊंचाइयों पर जाने का सोचा था आज उसी अवॉर्ड ने उसे अर्श से फर्श पर ला दिया था।
रात के 9 बज रहे थे। रिशानी ने पूरे दिन से कुछ नहीं खाया था। भूख लगने पर वो किचन की तरफ गई और ब्रेड पर जैम लगा कर खाने लगी।
“मैं आलिया खुराना को ऐसे ही नहीं जाने दूंगी। उसकी वजह से मैंने बहुत कुछ सहा है। पैसों के दम पर ना जाने उस ने कितनी लड़कियों के साथ क्या किया होगा। वो उसी की वैनिटी थी, जिसमे उसने उस आदमी को पहले से वहां छोड़ा हुआ था।आलिया को उसकी सजा मिल कर रहेगी। मैं उसके खिलाफ कंप्लेंट लिखा कर रहूंगी।” रिशानी बुरी थोड़ा टूटी हुई थी फिर भी वो हिम्मत नहीं हारना चाहती थी।
रिशानी ने मन ही मन आलिया के खिलाफ एक्शन लेने के बारे में सोचा। वो आगे बढ़ने का सोच ही रही थी तभी उसके घर की डोर बेल बजी।
कल रात के बाद से लोग उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे थे। ऐसे में डोर बेल बजने रिशानी घबरा गई। वो दरवाजे की तरफ बढ़ी तभी कोई बाहर से जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगा।
“अरे बाहर निकालो इसे... ये पढ़े लिखे और सज्जन लोगों का अपार्टमेंट है। यहां इस जैसी लड़की क्या कर रही है, हमारे बच्चे से देखेंगे तो बिगड़ जाएंगे।”
रिशानी को बाहर से एक औरत के चिल्लाने की आवाज आई। उसे सुनकर वो और भी डर गई।
बाहर अलग-अलग लोग चिल्ला रहे थे। सब की एक ही मांग थी कि रिशानी को अपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया जाए।
उनके साथ अपार्टमेंट का मैनेजर भी था, जो उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा था। रिशानी दरवाजे से थोड़ा दूर कान लगाकर सब सुन रही थी।
“मेरा यकीन मानिए मैडम, मैं कल तक इनसे घर खाली करवा दूंगा। रात काफी हो गई है। अभी पॉसिबल नहीं होगा।” मैनेजर उन्हें समझाने की कोशिश कर रहा था।
“तो क्या हो गया, जो रात हो गई? इन जैसे लोगों का काम रात को ही शुरु होता है। मैं तो कहता हूं अभी निकाल फेंको इसे। क्या पता अब भी वो घर में है या अपने धंधे पर गई होगी? दरवाजा नहीं खोल रही। हो सकता है इसके साथ अभी कोई और भी अंदर हो।” मैनेजर के कहने के बाद एक आदमी की आवाज आई।
रिशानी को बाहर अलग अलग लोगो के कॉमेंट करने की आवाजे आ रही थी। रिशानी की कोई गलती नहीं थी फिर भी उसे खुद पर घिन्न महसूस हो रही थी। उसकी आंखों में आंसू थे। वो अंदर आई और अपना फोन ऑन करके अपने घरवालों से बात करने की सोची।
जैसे ही रिशानी ने फोन ऑन किया, उसकी मां का मैसेज उसे दिखाई दिया।
“ये क्या कर दिया तुमने... तुम्हारी वजह से हम किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे। अपने बारे में ना सही अपनी छोटी बहन की शादी के बारे में तो सोच लेती। अब भगवान के लिए यहां वापस मत आना। आज से हम लोगों का तुमसे कोई रिश्ता नहीं है।”
उस मैसेज को देखने के बाद रिशानी में पूरी तरह टूट गई थी उसकी रही सही हिम्मत भी अब जवाब दे रही थी। परिवार का सहारा भी उससे छीन चुका था, ऊपर से बाहर अभी भी लोगो के गंदे कमेंट सुनकर रिशानी ने कसकर अपने कान बंद कर लिए।
°°°°°°°°°°°°°°°°
ये वैसे तो कहानी है, लेकिन कही ना कही रियलिटी भी। रिशानी के साथ बहुत बुरा हुआ। पार्ट पढ़कर समीक्षा जरूर करिएगा और ईशानी रिशानी की जुड़वा बहन नही है, छोटी बहन है।