MiniFM
Previous
Next
Chapter 10

His forced bride - Chapter 10

His forced bride

रुद्राक्ष ने ईशानी को अपने घर वालों के सामने अच्छी बहु होने का दिखावा करने के लिए कहा था। उनके रिश्ते का सच सबके सामने ना आ जाए ये सोचकर रुद्राक्ष ने घर में बने उनके ऑफिस में ही ईशानी को शिफ्ट कर दिया था। रुद्राक्ष को पता चला कि उसके घर वाले आ रहे हैं तो उसने ईशानी को चेंज करने के लिए कहा ताकि वो उनके सामने एक आइडियल बहु साबित हो सके। बाकी शादी के बारे में उसे घर वालों को क्या कहना है, ये उसने पहले ही अच्छे से सोच रखा था।

ईशानी को बाथरूम में गए हुए लगभग आधे घंटे हो चुके थे। रुद्राक्ष की फैमिली वहां पहुंच चुकी थी और वो उसके आने का इंतजार कर रही थी।

ईशानी का इंतजार करते हुए रुद्राक्ष इरिटेट हो गया। वो उठकर बाथरूम के पास गया और जोर से दरवाजा खटखटाकर बोला, “लिसन वाईफी, 1 मिनट है तुम्हारे पास। बाहर निकलो वरना मैं अंदर आ जाऊंगा। शादी करते वक्त जो काम अधूरा रह गया था, लगता है वो अब पूरा करना होगा।”

रुद्राक्ष की बातें सुनकर ईशानी के दिल की धड़कनें तेज हो गई। वो जल्दी से बाहर निकल कर आई। रुद्राक्ष ने उसकी तरफ देखा उसने डाक मैरून कलर की हैवी साड़ी पहन रखी थी, जिसके साथ लॉन्ग स्लीव्स का ब्लाउज था। ईशानी उस साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थी। रुद्राक्ष ने उसे ज्वेलरी भी दी थी लेकिन ईशानी ने कुछ नहीं पहन रखा था।

रुद्राक्ष ने सर्द निगाहों से ईशानी की तरफ देखकर कहा, “मैं तुम्हें बार-बार याद नहीं दिलाऊंगा कि अब तुम उस पोर्न स्टार की बहन नहीं हो, मेरी वाइफ हो तो अपना क्लास मेंटेन करके रखो।”

रिशानी के लिए रुद्राक्ष के मुंह से पोर्न स्टार शब्द सुनकर ईशानी गुस्से में उसकी तरफ देख रही थी। वो बेड पर बैठते हुए बोली, “अभी-अभी तुमने मेरी बहन के लिए जो कहा है उसके लिए सॉरी बोलो। वरना मैं कहीं नहीं जाऊंगी। संस्कारी बहु तो दूर की बात है तुम्हारे घर वालों के सामने ऐसी बहू बनकर दिखाऊंगी कि उन्हें टीवी सीरियल की वैंप बहू भी अच्छी लगने लगेगी।”

ईशानी सीधे-सीधे रुद्राक्ष को चैलेंज कर रही थी। उसने अभी रुद्राक्ष का अग्रेशन ठीक से देखा भी कहां था। रुद्राक्ष अपने कदम ईशानी की तरफ बढ़ने लगा हालांकि इससे ईशानी को काफी डर लग रहा था लेकिन उसने अपने चेहरे पर जाहिर नहीं होने दिया।

“करके दिखाओ वाइफी, फिर पता चलेगा कि टीवी सीरियल की बहु ही वैंप नहीं होती, कई बार उसका हस्बैंड भी विलन निकलता है।” रुद्राक्ष ने कोल्ड वॉइस में कहा। वो ईशानी के पास आया और उसकी आर्म से पकड़कर उसे खड़ा किया।

रुद्राक्ष ईशानी को घसीट कर आईने के सामने ले आया था और उसे कस कर पकड़ रखा था। रुद्राक्ष उसके पीछे खड़ा था। उसने जबर्दस्ती ईशानी के कान में इयररिंग पहनाया और फिर नेकलेस पहनने के बाद उसके गले में मंगलसूत्र डाल दिया। उसके बाद उसने वहां रखे सिंदूर की डिब्बी उठाई और ईशानी के मांग में सिंदूर लगा दिया था।

ईशानी को तैयार करने के बाद रुद्राक्ष ने उसे अपनी तरफ घुमाया और उसकी आंखों में देखकर कहा, “अभी मैंने सब कुछ काफी प्यार से किया है लेकिन अगली बार अगर तुमने मेरी बात टालने की कोशिश की तो तुम्हें पता चल जाएगा कि असल में जबरदस्ती किसे कहते हैं।” बोलकर रुद्राक्ष ने ईशानी का हाथ कसकर पकड़ा और उसे खींचते हुए लिफ्ट की तरफ ले जा रहा था।

Advertisement

“मेरा हाथ छोड़ो, मुझे दर्द हो रहा है।” ईशानी रुद्राक्ष पर चिल्लाकर बोली।

“अभी मैंने तुम्हें ठीक से दर्द दिया ही कहा है वाइफी, जो तुम्हें दर्द हो रहा है। दर्द की रियल डेफिनेशन मैं तुम्हें बताऊंगा।” रुद्राक्ष ने धीमी लेकिन सख्त आवाज में कहा।

लगभग 5 मिनट में वो दोनों नीचे पहुंच चुके थे। नीचे आकर ईशानी ने देखा कि पूरा हाउस हेल्पिंग स्टाफ लाइन में लगा हुआ था। उनके सामने एक लगभग 75 साल की औरत खड़ी थी, जिसने ब्रांडेड साड़ी पहनी हुई थी और साथ में पर्ल्स की ज्वेलरी। उनके चेहरे पर काफी रुबाब था।

वो सख्त आवाज में बोली, “हमारे पीछे से यहां इतना कुछ हो गया और किसी ने बताना जरूरी भी नहीं समझा। वो इस घर का बड़ा बेटा है और ऐसे ही किसी राह चलती लड़की को इस घर की बहू बनाकर ले आया और तुमने हमें इन्फॉर्म भी नहीं किया।” वो रुद्राक्ष की दादी माया खुराना थी।

माया खुराना का लहजा देखकर ईशानी समझ गई थी कि वो काफी सख्त मिजाज हैं। उनकी तरफ देखने के बाद ईशानी ने रुद्राक्ष की तरफ देखा तो उसके चेहरे के भाव काफी सॉफ्ट थे, जिसे देखकर ईशानी को बहुत हैरानी हुई।

ईशानी ने रुद्राक्ष की तरफ देखते हुए मन ही मन बड़बड़ा कर कहा, “अभी 2 मिनट पहले तो गुस्से में था और नीचे आते ही नॉर्मल हो गया। इतनी जल्दी तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता।”

ईशानी अपने उधेड़बुन में खोई हुई थी तभी रुद्राक्ष ने उसका हाथ पकड़ा और माया के पास लेकर गया। उसने माया के पैर छूए और इशारे से ईशानी को भी पैर छूने को कहा। ईशानी ने उनके पैर छुए तो वो कुछ कदम पीछे हो गई।

रुद्राक्ष ने फिर ईशानी का इंट्रोडक्शन करवाते हुए कहा, “दादी ये ईशानी शर्मा है और कोई ऐसी वैसी लड़की नहीं है। ये एजुकेटेड है और लॉ की डिग्री ले रही है।”

माया ने रुद्राक्ष की बात बीच में काटते हुए सख्त आवाज में कहा, “बस कीजिए रुद्र, हमें आपकी पत्नी की डिग्रीस और एजुकेशन के बारे में जानने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। इतने दिनों तक तो आपको रिलेशनशिप और प्यार में यकीन नहीं था। अचानक आपको किसी से इतना प्यार हो गया कि आप उससे शादी करके घर तक ले आए और किसी को बताना भी जरूरी नहीं समझा। यहां घर पर इतनी क्रूशियल सिचुएशन चल रही थी। आपकी बहन जेल में थी और आपको शादी करनी थी। शायद आप भूल रहे है, तो हम याद दिला देते है, आपने किसी को कमिटमेंट दी है।” माया ने अपना गुस्सा एक साथ रुद्राक्ष पर उतार दिया था। उन्होंने एक बार ईशानी की तरफ देखा तक नहीं था।

रुद्राक्ष ने फिर वहां खड़ी दूसरी औरत की तरफ देखा, जो उम्र में लगभग 45 साल के करीब थी। उन्होंने डिजाइनर इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी और अपनी उम्र से काफी कम लग रही थी। उनकी फेशियल फीचर काफी हद तक आलिया से मिलती थी तो ईशानी ने आईडिया लगाया कि वो उसकी मां होगी।

रुद्राक्ष ने उनकी तरफ देखा तो उन्होंने आंखों ही आंखों में सब संभालने के लिए कहा और फिर माया की तरफ बढ़ते हुए बोली, “अब जाने भी दीजिए ना मॉम... आजकल का टाइम अलग है और आप जानते हैं कि बच्चे अपनी मर्जी से ही शादी करते हैं।”

Advertisement

वो माया को समझाने की कोशिश कर रही थी तभी माया ने उन्हें भी डांटते हुए कहा, “हां तो हम कौन सा उनकी लव स्टोरी में विलेन बन रहे थे, जो इन्होंने हमें पहले नहीं बताया। अब आप तो इनका फेवर मत कीजिए दिव्या।”

दिव्या का साथ देते हुए रुद्राक्ष के डैड मिस्टर विक्रांत खुराना बोले, “दिव्या बिल्कुल ठीक कह रही है मॉम। ठीक है एक पार्टी रखकर रिसेप्शन कर देंगे और शादी भी ऑफिशियल कर देंगे। उसने शादी कर ली है तो हम क्या कर सकते हैं। बाकी हम सबकी तो यही इच्छा थी कि ये पापा जी के दोस्त की पोती संजना से शादी करें।”

माया के सामने विक्रांत और दिव्या रुद्राक्ष का ही फेवर कर रहे थे लेकिन उनके पास में एक और लड़का खड़ा था, जो आलिया का छोटा भाई था। उसका नाम नव्यम खुराना था, जो उम्र में लगभग 21 साल का था और आलिया से छोटा था।

नव्यम ने आईज रोल करके कहा, “आप कितना भी ब्रो को सपोर्ट कर ले बट मैं दादी से एग्री करता हूं। इट्स टोटली अनबीलिबेबल देट आपने संजना जैसी लड़की को छोड़कर इस बहन जी से शादी की। थैंक गॉड आलिया अभी तक यहां नहीं आई। उसने इस लड़की को आपके साथ देखा तो वो तो गुस्से में और पागल हो जाएगी। वो आपसे पहले से ही नाराज है ब्रो, आप कोर्ट रूम क्यों नहीं पहुंचे?”

“कोर्टरूम कैसे आएंगे? इनके लिए अपनी बहन से ज्यादा जरूरी ये लड़की जो थी।” माया ने जवाब में कहा।

ईशानी उन सब की बातों से बहुत इरिटेट हो रही थी। उसका मन किया कि वो चिल्लाकर सबको बता दे कि उसका भी रुद्राक्ष खुराना से शादी करने का कोई इरादा नहीं था।

रुद्राक्ष उनके सामने बिल्कुल चुप खड़ा था। ये देखकर ईशानी को और भी गुस्सा आ रहा था। ईशानी ने गहरी सांस लेकर छोड़ी और खुद को सख्त करके तेज आवाज में कहा, “अगर आप सबका मुझे जज करना हो गया हो तो मैं अपने रूम में जाकर आराम करना चाहती हूं। आप आपस में बहस करके कोई कंक्लुजन निकाल लेना और जो भी डिसीजन लो, उसे मुझे बता देना कि मुझे यहां रहना है या नहीं।”

अपनी बात कह कर ईशानी ने अपना हाथ रुद्राक्ष से अलग किया और लिफ्ट की तरफ जाने लगी। ईशानी नहीं जानती थी कि उसकी इस बदतमीजी की उसे क्या सजा मिलने वाली थी। रुद्राक्ष ने उसे बहुत समझाया था। उसके बाद भी उसने उसकी फैमिली के सामने बदतमीजी से बात की ये सोचकर कि रुद्राक्ष उनके सामने उसे कुछ नहीं कहेगा।

“लो बस इसी की कमी रह गई। जिस तरह से वो बात करके गई है साफ पता चलता है उसका क्लास क्या है।” माया ने कड़वाहट से मुस्कुराते हुए कहा।

रुद्राक्ष ने उनकी बात का कोई जवाब नहीं दिया और वो गुस्से में ईशानी के पीछे जा रहा था, उसकी बदतमीजी की सजा देने।

°°°°°°°°°°°°°°°°

Was this chapter good?