His forced bride - Chapter 19
His forced brideईशानी मोक्ष के साथ वापस मुंबई आ तो गई थी लेकिन मोक्ष उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। जब से उसे पता चला था ईशानी से जबरदस्ती शादी रुद्राक्ष ने की है, वो उल्टा ईशानी कोई गलत ठहरा रहा था।
ईशानी मोक्ष के लिए अंडरवर्ल्ड में काम करती थी। मोक्ष और ईशानी एक दूसरे से बातें कर रहे थे। गुस्से में ईशानी ने मोक्ष का कॉलर पकड़ रखा था तभी रुद्राक्ष वहां आया। उसने ईशानी और मोक्ष को इतने करीब देखा तो गुस्से में उसके हाथ की मुट्ठियां कस गई और वो सर्द निगाहों से उनकी तरफ देख रहा था।
रुद्राक्ष को देखकर ईशानी जल्दी से मोक्ष से दूर हो गई। उसकी इस हरकत पर रुद्राक्ष ने कोल्ड वॉइस में कहा, “लगता है मैं गलत टाइम पर आ गया। यहां पर मेरे आने से तुम दोनों का पर्सनल स्पेस डिस्टर्ब हो गया।”
“ऐसा... ऐसा कुछ नहीं है। वो जस्ट हम बात कर रहे थे। ईशानी को गुस्सा आ गया और उसने मेरा कॉलर पकड़ लिया।” मोक्ष ने हड़बड़ा कर जवाब दिया और जल्दी से उठकर अपने कपड़े ठीक करने लगा।
रुद्राक्ष ने एक नजर ईशानी की तरफ देखा तो उसकी नज़रें झुकी हुई थी। उसने अभी भी वही साड़ी पहनी थी, जो लंदन में रुद्राक्ष ने उसके लिए भिजवाई थी।
रुद्राक्ष को ईशानी की तरफ देखता पाकर मोक्ष ने धीमी आवाज में कहा, “आप लोग बात कर सकते हैं। मैं आता हूं।”
“मुझे अपनी वाइफी से बात करने के लिए किसी की परमिशन लेने की जरूरत नहीं है।” रुद्राक्ष ने रुखे तरीके से जवाब दिया और अपने कदम ईशानी की तरफ बढ़ाने लगा।
रुद्राक्ष के करीब आने पर ईशानी डरकर अपने कदम पीछे ले रही थी। उसने देखा मोक्ष वहां से बाहर जा रहा है तो वो रुद्राक्ष को साइड करके जल्दी से मोक्ष के पीछे जाने लगी।
ईशानी मोक्ष के पीछे जाते हुए बोली, “प्लीज ऐसा मत करो। मुझे इसके साथ अकेला मत छोड़ो। ये मेरे साथ कुछ भी कर सकता है।”
ईशानी मोक्ष तक पहुंचती उससे पहले रुद्राक्ष ने उसका हाथ पकड़ कर उसे अपने बेहद करीब खींच लिया। रुद्राक्ष के हाथ ईशानी के कमर पर थे। मोक्ष वहां से जा चुका था। उसके जाते ही रुद्राक्ष ने ईशानी की आंखों में देखते हुए कहा, “क्या लगा था, मुझसे बचकर भाग जाओगी? मुझे छोड़कर दूसरी दुनिया में भी जाओगी ना, तब भी मैं वहां तुम्हारे पीछे पहुंच ही जाऊंगा।”
“ठीक है... मैं वादा करती हूं कि मैं तुम्हारी बहन के खिलाफ कुछ नहीं करूंगी। अब तो मुझे जाने दो। मुझे तुम्हारे साथ उस जेल जैसे घर में नहीं रहना। सब मेरी तरफ ऐसे दिखते हैं जैसे मैंने उनका क्या बिगाड़ दिया।” ईशानी ने जवाब में कहा। बोलते हुए उसकी आंखें नम हो रही थी। ईशानी अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के लिए हथियार डालने के लिए तैयार हो गई।
रुद्राक्ष ने ना में सिर हिला कर कहा, “यही तो मैं चाहता था कि तुम वहां पर घुटन महसूस करो और क्या कहा तुमने कि तुमने मेरी फैमिली का क्या बिगाड़ा है? तुमने हमारी इज्जत के साथ खेला है। तुम्हारी वजह से लोग खुराना फैमिली पर उंगली उठा रहे हैं। आलिया का कैरियर दांव पर लगा दिया तुमने और अभी भी ये पूछ रही हो कि तुमने क्या किया है?” बोलते हुए उसने ईशानी को छोड़ दिया था।
रुद्राक्ष की बात सुनकर ईशानी को गुस्सा आ गया। वो रुद्राक्ष से पीछा छुड़ाने के लिए सब कुछ भूलने को तैयार थी लेकिन रुद्राक्ष अभी भी अपनी जिद पर अड़ा था तो ईशानी गुस्से में चिल्ला कर बोली, “सबसे पहले उसने मेरी बहन का कैरियर खराब किया था। तुम्हें समझ क्यों नहीं आ रहा है मेरी बहन ड्रिंक नहीं करती थी। उसने उसकी ड्रिंक में कुछ मिलाया था और उसे अपनी ही वैनिटी में भेज दिया, जहां पहले से उसका प्लांट किया हुआ एक आदमी था। मैं यकीन के साथ कह सकती हूं उसने जरूर मेरी बहन का रेप किया होगा... वो गिरा हुआ शख्स...”
ईशानी की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि रुद्राक्ष ने उसके गाल पर एक कसकर तमाचा लगाया। ईशानी का गाल दूसरी तरफ झुका हुआ था। रुद्राक्ष का लगाया थप्पड़ इतना तेज था कि ईशानी के गाल पर उसकी उंगलियों के निशान छप गए थे। ईशानी ने सुबकते हुए रुद्राक्ष की तरफ देखा तो वो जलती हुई निगाहों से उसकी तरफ देख रहा था।
ईशानी सवालिया नजरों से रुद्राक्ष की तरफ देख रही थी, तभी रुद्राक्ष ने उसकी उंगली दिखाते हुए कहा, “आई टोल्ड यू ईशानी शर्मा, मैं तुम्हारी तरह नहीं हूं जो हर किसी के करीब आ जाता है। जानना चाहती हो उस रात वैनिटी में कौन था और मैं इतनी एश्योरिटी के साथ अपनी बहन का पक्ष क्यों ले रहा हूं? सच का पता लगाने का इतना ही शौक है तो सुनो। उस रात वैनिटी में मैं था और आराम करने के लिए लेटा हुआ था। तुम्हारी बहन आई। मैं सोने ही जा रहा था कि वो मेरे ऊपर आकर गिर गई और उसने कुछ नहीं पहना हुआ था। पता है वो क्या बड़बड़ा रही थी? काम के लिए ये सब चीज चलती है... कास्टिंग काउच या रोल मिलने के लिए किसी के साथ...” बोलते हुए रुद्राक्ष कुछ पल के लिए रुक गया और फिर आगे कहा, “मुझे तो कहते हुए भी शर्म आ रही है। पता नहीं आज से पहले उसने आगे बढ़ने के लिए किस हद तक क्या कुछ नहीं किया होगा। सही बात रेप की तो हमारे बीच एक किस के अलावा और कुछ नहीं हुआ था। वो भी तुम्हारी बहन ने जबरदस्ती की थी। मैंने ड्रिंक कर रखी थी तो एक पल के लिए मैं अपना होश खो बैठा था लेकिन जैसे ही मुझे एहसास हुआ मैंने उसे वहां पर लेटाया और बाहर आ गया था। तुम कह रही हो ना उस रात आलिया ने वहां किसी को प्लांट किया होगा तो आलिया को तो पता तक नहीं कि मैं उसकी वैनिटी में रेस्ट कर रहा था या अचानक रिशानी वहां आ जाएगी।”
गुस्से में रुद्राक्ष ने ईशानी को उस रात का सारा सच बता दिया। ईशानी को अभी भी रुद्राक्ष की बातों पर यकीन नहीं हो रहा था। उसकी आंखों में आंसू थे और वो ना में सिर हिला कर बोली, “तुम... तुम झूठ बोल रहे हो... अपनी बहन को सही प्रूफ करने के लिए। तुम वहां नहीं थे। मैं कैसे यकीन कर लूं तुम्हारी बात का? तुम डबल फेस्ड इंसान हो। अपने परिवार के साथ कुछ बनते हो और मेरे साथ कुछ और। ठीक है एक पल के लिए मान लिया, उस रात तुम मेरी बहन के साथ है तो कैसी यकीन कर लूं तुमने उसके साथ कुछ नहीं किया होगा? मैं तुम्हारी सच्चाई अच्छे से जानती हूं। पता है मुझे तुम्हारे पास आने पर डर लगता है कि कब तुम मेरे साथ क्या कुछ नहीं कर दो। मुझे तुम्हारे साथ नहीं जाना है। आगे से मेरी बहन के बारे में कुछ मत कहना तुम...”
ईशानी रोते हुए कमरे में चली गई। रुद्राक्ष ने उसके सामने सारा सच रख दिया था फिर भी ईशानी उस पर यकीन करने के लिए तैयार नहीं थी इससे रुद्राक्ष का गुस्सा और बढ़ गया था। वो ईशानी के पीछे गया लेकिन ईशानी ने उसके मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया।
°°°°°°°°°°°°°°°°
पार्ट पढ़कर समीक्षा कर दीजिएगा।