His forced bride - Chapter 25
His forced brideरुद्राक्ष ईशानी को वापस लंदन ले आया था। उसके पीछे से खुराना फैमिली ने प्लानिंग की थी कि वो ऐसे तो ईशानी को रुद्राक्ष से अलग नहीं कर पाएंगे तो वो मिलकर उसे परेशान करेंगे। वैसे भी रुद्राक्ष ने ईशानी से इसलिए शादी की थी ताकि वो आलिया के खिलाफ कुछ ना कर सके, ना कि प्यार मोहब्बत के चलते।
जैसे ही ईशानी ने रुद्राक्ष के साथ अंदर कदम रखा, पूरी खुराना फैमिली वहां पर इकट्ठा थी और वो उसे खा जाने वाली नजरों से देख रही थी।
ईशानी ने लाचारी से रुद्राक्ष की तरफ देखा ताकि वो उसकी मदद कर सके लेकिन रुद्राक्ष बिना बोले सीधे लिफ्ट की तरफ बढ़ गया। वो अपने फ्लोर पर जा रहा था। ईशानी अकेली वहां फंस गई थी। उसकी नजर आलिया पर गई जो उसे देखकर इविल स्माइल कर रही थी।
ईशानी कुछ कह पाती कि तभी माया ने उसके पास आते हुए सख्त आवाज में कहा, “गलती से भी हमारे बच्चे के करीब मत आना। हमारे कहने का मतलब समझ रही हो ना तुम? तुम उससे दूर रहोगी, दोनो एक बेड पर नही सोओगे।”
माया की बात सुनकर ईशानी को शर्म महसूस होने लगी। वो सबके सामने उसे रुद्राक्ष के करीब ना जाने का कह रही थी।
माया के बाद दिव्या ने कहा, “आप भी किसे समझा रही हैं मॉम? इस जैसी लड़कियां पैसे वाले लड़कों को इसलिए तो फंसाती है ताकि वो उनकी नीड्स पूरी करें और बदले में उनका लाइफ स्टाइल मेंटेन हो सके। इसकी बहन ने भी तो वहीं कुछ किया था।”
दिव्या की बात सुनकर ईशानी की मुट्ठियां कस गई। अब उसे कहीं ना कहीं रुद्री की बातों पर यकीन होने लगा कि वो ऐसा क्यों कहती थी रुद्राक्ष इस परिवार के साथ रहते हुए उनके जैसा ही हो गया था।
ईशानी की कमजोरी उसकी बहन रिशानी थीऔर दिव्या ने सीधे उसी की तरफ पॉइंट किया था। इस बार ईशानी ने बिना किसी झिझक के उसकी आंखों में देखते हुए कोल्ड वॉइस में कहा, “मुझे अपनी तरह समझा है क्या?” बोलने के बाद ईशानी को भी हैरानी हो रही थी कि उसने ऐसा क्यों कहा। वो रुद्री और दिव्या के पास्ट से पूरी तरह अनजान थी।
आलिया को तो जैसे ईशानी पर बरसने का मौका चाहिए था। जैसे ही उसने दिव्या की बात का जवाब दिया, वो जल्दी से उसकी तरफ बढ़ी और उस पर चिल्ला कर बोली, “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी मॉम की इंसल्ट करने की? मैंने तो पहले ही कहा था इस गार्बेज को यहां पर मत रखिए। ये हमारी फैमिली और भाई दोनों को खराब कर देगी।”
“हम तो सब पहले से ही जानते हैं पर तुम्हारा भाई समझे तब ना।” विक्रांत ने सिर हिलाकर कहा। ईशानी को ऐसे लग रहा था जैसे सब पूरी प्लानिंग के साथ उसे पर हमला बोलने के लिए आए हो।
ईशानी का सब्र अब जवाब देने लगा था। वो जोर से चिल्ला कर बोली, “मुझे भी यहां रहने का कोई शौक नहीं है। आप ऐसा क्यों नहीं करते कि अपने बेटे को समझाइए ताकि वो मुझे यहां से जाने दे। वैसे भी घटिया लोगों के बीच रहने की आदत नहीं है मेरी।”
ईशानी ने इतना ही कहा और वहां से जाने लगी। अब वो और उनकी बातें नहीं सुनना चाहती थी। आलिया उसको रोकने के लिए उसके पीछे बढ़ी। ईशानी ने लिफ्ट में कदम रख दिया था। आलिया लिफ्ट में इंटर करती उससे पहले ईशानी ने उसे अपने हाथ से दूर धकेल दिया।
उसकी इस हरकत पर आलिया चिल्ला कर बोली, “हाउ डेयर शी? इस ने मुझे छुआ। देखा आपने, उसने मुझे धक्का दिया। अब क्या घर में यही चलता रहेगा? मैं इस लड़की को 1 मिनट भी बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसे अभी इसी वक्त यहां से बाहर फेंकिए।”
नव्यम हमेशा की तरह उनके बीच चुपचाप खड़ा था। जब ईशानी ने आलिया को धक्का दिया, तब उसने सिर हिला कर कहा, “आप लोगों से कुछ नहीं होने वाला। खड़े तो सब यहां पर ऐसे थे जैसे आज उसको मार कर उसकी लाश गार्डन में दफ़ना दोगे।”
“हां तो यहां खड़े होकर ज्ञान क्या दे रहे हो? खुद ही बता दो कि क्या करना है।” आलिया ने चिल्लाकर कहा। वो नव्यम को अच्छे से जानती थी। उसका खुराफाती दिमाग कोई ना कोई तरीका ढूंढ ही लेता था किसी प्रॉब्लम से निकलने का।
नव्यम ने कुछ पल सोच कर कहा, “मैंने भाई का एटीट्यूड नोटिस किया है। वो इस लड़की को पसंद नहीं करते तो किसी के सामने इसकी और अपनी शादी नहीं आने देंगे। उनके सामने रिसेप्शन पार्टी की बात रखिए या फिर ये कहिए कि वो उस लड़की को हमेशा के लिए यहां से भेज दे। आई एम श्योर कि वो लड़की को यहां से भेजने का रास्ता ही सेलेक्ट करेंगे। संजना से उनसे सगाई के बाद काफी कुछ कॉन्ट्रैक्ट उन्हें अलग से मिले थे। अगर संजना की फैमिली और बिजनेस वर्ल्ड में ये बात फैली कि रुद्राक्ष खुराना ने किसी और से शादी कर ली है तो उनका नुकसान होगा और वो ये कभी नहीं सहेंगे”
“आइडिया काफी अच्छा है पर तुम्हें क्या लगता है, अब तक संजना की फैमिली को पता नहीं चला होगा क्या, रुद्राक्ष ने शादी कर ली है?” माया ने भौंहे उठाकर पूछा।
आलिया को भी नव्यम का प्लान अच्छा लगा। उसमें फिर माया से कहा, “अगर पता चला होता तो मित्तल फैमिली अब तक यहां आ चुकी होती। भाई को दबाने का यही रास्ता है कि उनकी कमजोरी पर वार करते हैं। उनकी पहली कमजोरी ये फैमिली है तभी मुझ पर बात आने पर उसने इस ईशानी शर्मा से शादी कर ली और दूसरी कमजोरी उनकी मेहनत से खड़ा हुआ बिजनेस है। पहली कमजोरी पर हम वार नहीं कर सकते तो दूसरी कमजोरी को चुनते हैं।”
वहां मौजूद हर शख्स नव्यम और आलिया के प्लान से सहमत हो गया था। डिनर टाइम पर उन्होंने रुद्राक्ष से इस बारे में बात करने के बारे में सोचा।
वही ईशानी लिफ्ट से निकलकर रुद्राक्ष के फ्लोर पर पहुंची। उसे रुद्राक्ष और पूरी फैमिली पर बहुत गुस्सा आ रहा था। रुद्राक्ष ने मुश्किल परिस्थिति में उसका साथ नहीं दिया था।
ईशानी अंदर जाते हुए बड़बड़ा कर बोली, “इसे पूरे रस्मो रिवाज से शादी करनी थी जबकि एक भी वादा इसने नहीं निभाया। शादी करते वक्त सबसे जरूरी प्रॉमिस ये होता है कि आप हर सिचुएशन में अपनी वाइफ का साथ देंगे। मैं भी किससे एक्सपेक्ट कर रही हूं? एक इस इंसान से, जो पत्थर का बना हुआ है।” बोलते हुए ईशानी की आंखें नम हो गई। उसे खुद पर तरस आ रहा था।
ईशानी ने अंदर आते ही अपने आंसू पोंछे। रुद्राक्ष ने उसके उतरे हुए चेहरे की तरफ देख लिया था। वो इविल स्माइल करते हुए उसके पास आकर बोला, “लगता है काफी अच्छा वेलकम किया है मेरी फैमिली ने तुम्हारा।”
“तुम्हें तो बहुत खुशी मिलती होगी ना जब लोग मुझे ये बोलते हैं कि मैंने तुमसे पैसों के लिए शादी की है। मुझे समझ नहीं आया तुम ऊपर क्यों चले आए? तुम्हें तो अच्छा लगता है ना मेरी इंसल्ट होते हुए देखकर, तो सुनना चाहिए था सब कुछ। जब वो लोग मुझे ये कह रहे थे कि...” ईशानी बोलते हुए रुक गई क्योंकि रोने की वजह से उसका गला रूंध गया था। ईशानी ने अपना रोना कंट्रोल किया और फिर भारी आवाज में बोली, “ठीक है, मुझसे तो बताया भी नहीं जा रहा जबकि लोग मेरे बारे में ये सब बोल जाते हैं। तुम्हें मेरी लाइफ मुश्किल बनानी थी ना रुद्राक्ष खुराना, तो मुबारक हो, तुमने बना दी।”
ईशानी फिर रोते हुए बाथरूम में चली गई। रुद्राक्ष को पहली बार उसके लिए बुरा महसूस हो रहा था। ईशानी को इस तरह ब्रोकन और टूटा हुआ देखकर आज पहली बार उसे खुशी मिलने के बजाय अंदर ही अंदर अपने किए पर गिल्ट महसूस हो रहा था।
°°°°°°°°°°°°°°°°
रुद्राक्ष का ये गिल्ट क्या उसे ईशानी के करीब ले आएगा? बने रहिए मेरे साथ और पार्ट पढ़कर समीक्षा जरूर करिएगा।